News in Brief

Jaipur: पिछले 13 महीनों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण फैला हुआ है, जिसके चलते लोक कलाकारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. इसी को ध्यान में रखते हुए राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने आज लोक कलाकार के लिए अपने हाथ आगे बढ़ा दिए हैं.

इसी क्रम में गुरुवार को सांसद दीया कुमारी ने पहल करते हुए पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित कालबेलिया नर्तक गुलाबो की पहल पर खाद्य सामग्री का वितरण किया. सांसद ने लोक कलाकारों के लिए 200 से अधिक खाद्य सामग्री के किट लोक कलाकारों को वितरित किए. 

कालबेलिया नर्तक गुलाबो की पहल पर सांसद दीयाकुमारी ने कोरोन काल में आर्थिक गतिविधियों के ठप्प पड़ने से मुसीबत झेल रहे लोक कलाकारों की उदर पूर्ति के लिए खाद्य सामग्री के 200 किट वितरित किए. इस अवसर पर सांसद दीया कुमारी ने कहा अन्न की वजह से कोई भूखा न सोये इसके लिए वे सतत प्रयास करती रही हैं और यही सबसे बड़ी मानव सेवा है.

प्रिंसेस दीया कुमारी फाउंडेशन एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से गुलाबो की पहल पर लोक कलाकारों की सहायता के लिए सिटी पैलेस जयपुर से खाद्यान्न सामग्री के 200 किट रवाना किए. इसके लिए नर्तक गुलाबो ने सांसद दीया कुमारी का सभी लोक कलाकारों की तरफ से आभार व्यक्त किया है.

‘सेवा परमो धर्म’ का मानवीय उदाहरण पेश करते हुए प्रिंसेज दीया कुमारी फाउंडेशन ने राजसमन्द संसदीय क्षेत्र के साथ ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अन्य सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर परमार्थ का कार्य कर रहें है, जिससे ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भी हर कोई भरपेट भोजन कर सके. 

(इनपुट-अनूप शर्मा)