News in Brief

Ashes 2025-26: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 जनवरी से एशेज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाना है. इंग्लैंड ने अपने 12 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. पिछला मैच जीतकर इंग्लिश टीम ने क्लीन स्वीप के दाग से खुद को बचाया था. जहां कोई दूर-दूर तक उम्मीद भी नहीं कर रहा था कि इंग्लैंड 1 भी मैच जीत पाएगी. बेन स्टोक्स कंपनी ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की. आखिरी मैच के लिए इंग्लिश टीम 2 बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी. ऑफ स्पिनर शोएब बसीर और मैथ्यू पॉट्स को आखिरी मैच के लिए टीम में रखा गया है.

शोएब बसीर
गौरतलब है कि शोएब बसीर ने साल 2022 में महज 22 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने अभी तक के करियर में 39.80 की औसत से 68 विकेट लिए हैं. बसीर की खास बात ये है कि उन्होंने अपने अभी तक के करियर में 2 बार 4 विकेट वहीं,  4 बार 5 विकेट हॉल पूरा करने का रिकॉर्ड हासिल किया है.  बता दें कि यह पहला मौका है जब इंग्लैंड ने मौजूदा सीरीज में किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर को टीम में रखा है. इसके पहले तक ऑलराउंडर और स्पिन गेंदबाज विल जैक्स टीम में थे.

मैथ्यू पैट्स
बात करें अगर मैथ्यू पैट्स के बारे में, तो उन्होंने साल 2022 में ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट का डेब्यू किया था. पैट्स ने अपने अभी तक के करियर में 29.80 की औसत से 36 विकेट झटकने का कारनामा किया है. इस दौरान उन्होंने 2 बार 4 विकेट भी हासिल किए हैं. बता दें कि गस एटकिंसन को टीम से बाहर रखा गया है. उन्होंने मेलबर्न में 4 विकेट लिए थे. चोट के कारण वह टीम से बाहर रहेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

इंग्लैंड का स्क्वॉड: 
बेन स्टोक्स (कप्तान) शोएब बसीर, जैकब बैथल, हैरी ब्रूक, जो रूट, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स,  मैथ्यू पॉट्स, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग.

ये भी पढ़ें: Ashes 2025-26: 4 जनवरी से सिडनी में महा मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया ने की 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा, ये दिग्गज होगा कप्तान