
National News In Hindi: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने वोट चोरी मामले को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा कि वह भ्रम की राजनीति कर वोट चोरी का आरोप लगाते हैं. साथ ही उन्होंने SIR को लेकर पश्चिम बंगाल में TMC सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के राज में बंगाल की स्थिति खराब है. वह राज्य में कानूनी व्यवस्था को खराब कर रही हैं.
बंगाल में फैला जंगलराज
गौरव भाटिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के राज में जंगलराज फल फूल रहा है. ममता बनर्जी मस्त है और बंगाल पस्त हैं. उन्होंने कहा,’ ममता बनर्जी कहती हैं कि मैं न चाहूं तो गृहमंत्री बंगाल में घुस भी नहीं सकते हैं, जो मुख्यमंत्री संविधान की शपथ लेती हैं वो संविधान को तार तार करने वाले बात करती है. वो कहती हैं कि मैं चाहूं तो गृहमंत्री अपने होटल के कमरे से निकल भी नहीं सकते हैं. इसलिए कहता हूं कि महा जंगलराज माता राज है.
‘ममता बनर्जी वोट डकैती कर रही हैं…’
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आगे कहा,’अधीर रंजन चौधरी कहते हैं कि बंगाल में वोट चोरी नहीं वोट डकैती करते होती है. वो कहते है कि ममता बनर्जी को SIR को नहीं होने देना चाहिए. SIR एक कानूनी प्रक्रिया है. वोट डकैती जो हो रही है वो ममता बनर्जी कर रही हैं. ममता बनर्जी कानून व्यवस्था ध्वस्त करने की पर्याय बन गई हैं. वो घुसपैठियों को बचाने के लिए कम कर रही हैं. हमारे गृहमंत्री ने ठान लिया है कि एक भी घुसपैठी नहीं रह पाएगा. भ्रष्ट्राचार अब ममता बनर्जी की पहचान बन गई है.’
कर्नाटक में वोट चोरी पर विपक्ष को लताड़ा
उन्होंने आगे कहा.’ बताया जाता है कि राहुल गांधी फिर से विदेश चला गया है. एक पार्ट टाइम नेता भारत केवल नफरत फैलाने के लिए ही आते हैं. राहुल गांधी कहते हैं कि वोट चोरी हुई है अगर वोट चोरी हुई तो कर्नाटक में आपकी सरकार कैसे बन गई. अभी कर्नाटक सरकार की एक रिपोर्ट आई है उसमें वोट चोरी को लेकर बताया गया है कि करीब 85 प्रतिशत नागरिकों ने चुनावी प्रक्रिया पर निर्वाचन आयोग पर भरोसा जताया है. 84 प्रतिशत लोगों को EVM पर भरोसा है. जोर का झटका लगा है तेजी से. कर्नाटक में उन्हीं की सरकार और 85 प्रतिशत नागरिक कहते हैं उन्हें चुनाव और EVM पर भरोसा है.’
