Simdega: हटिया राउरकेला रेल खंड के बानो थाना क्षेत्र के कनरोवा स्टेशन के समीप स्थित देवनदी पुल पर हटिया झारसुगुड़ा पैसेंजर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस घटना में ट्रेन का इंजन देव नदी में गिर गया. वहीं इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि ड्राइवर और संचालक हल्की चोटें आई है.
दरअसल, हटिया राउरकेला रेल खंड में हटिया राउरकेला पैसेंजर बानो से निर्धारित समय से देर चली थी. इसके बाद वह कनारोवां स्टेशन के पोल संख्या 526/7-8 के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार केबिन मैन के गलती के कारण ट्रेन दूसरे ट्रैक में चली गयी जिससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
इस दुर्घटना में ट्रेन का इंजन देव नदी रेल पुल के नीचे गिर गया .घटना की सूचना मिलने पर रेलवे के तमाम आला अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं. घटना में बोगी सुरक्षित है. इसके अलावा किसी को कोई भी चोट नहीं आई है.
ट्रेन में कम से कम 200 से अधिक यात्री सफर कर रहे थे. इधर, रेलवे के पदाधिकारी राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं. फिलहाल, इस ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है. मंगलवार को ट्रैक क्लियर होने के बाद ही इस ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन हो पायेगा. वहीं, आला अधिकारी इस दुर्घटना के असल कारणों का पता लगाने की भी कोशिश कर रहें हैं. उन्होंने अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार किया है.
हटिया राउरकेला रेल खंड के बानो थाना क्षेत्र के कनरोवा स्टेशन के समीप स्थित देवनदी पुल में हटिया झारसुगुड़ा पैसेंजर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस घटना में ट्रेन का इंजन देव नदी में गिर गया. वहीं इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि ड्राइवर और संचालक हल्की चोटें आई है.
दरअसल, हटिया राउरकेला रेल खंड में हटिया राउरकेला पैसेंजर बानो से निर्धारित समय से देर चली थी. इसके बाद वह कनारोवां स्टेशन के पोल संख्या 526/7-8 के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार केबिन मैन के गलती के कारण ट्रेन दूसरे ट्रैक में चली गयी जिससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
इस दुर्घटना में ट्रेन का इंजन देव नदी रेल पुल के नीचे गिर गया .घटना की सूचना मिलने पर रेलवे के तमाम आला अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं. घटना में बोगी सुरक्षित है. इसके अलावा किसी को कोई भी चोट नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक देंगे 46 एम्बुलेंस, डीजल-ड्राइवर-मेंटेनेंस का खर्च देगा कौन?