News in Brief

Mohammed Siraj: किस्मत बदलना किसे कहते हैं… ये कोई मोहम्मद सिराज से पूछे. दो दिन पहले तक वो रणजी ट्रॉफी में खेलने की तैयारी कर रहे थे. टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की सोच तो दूर-दूर तक नहीं थी. शुक्रवार, 6 फरवरी को अचानक उनकी किस्मत पलटी और उनका चयन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हो गया. तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल होने की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए और सिराज की एंट्री हो गई. यही नहीं, शनिवार को अमेरिका के खिलाफ मैच में उन्हें खेलने का मौका भी मिल गया.

जसप्रीत बुमराह बीमार होने की वजह से अमेरिका के खिलाफ नहीं खेले. दो दिन पहले तक मोहम्मद सिराज टीम इंडिया हा हिस्सा तक नहीं थे और अचानक वो प्लेइंग इलेवन में भी शामिल हो गए. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में सिराज ने अपने प्रदर्शन से निराश नहीं किया और 3 विकेट लेकर महफिल लूट ली. मैच खत्म होने के बाद डीएसपी साहब ने मजेदार खुलासा किया.

मोहम्मद सिराज ने किया मजेदार खुलासा

Add Zee News as a Preferred Source

अमेरिका के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद सिराज ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत में मजेदार खुलासा किया. उन्होंने टीम इंडिया में मिली सरप्राइज एंट्री को लेकर कहा, ”कल मुझे सूर्या भाई का फोन आया, उन्होंने मुझसे कहा, ‘मियां, अपना सामान पैक करो और टीम में शामिल हो जाओ।’ मैंने सूर्या भाई से कहा कि मुझसे मजाक मत करो, क्योंकि मुझे लगा कि वो मजाक कर रहे हैं. घर पर टी20 विश्व कप खेलना मेरा सपना था. शायद किस्मत में यही लिखा था और इसलिए आज मैं यहां हूं.

भारत की जीत में चमके सूर्या और सिराज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पहला जीत का स्वाद चख लिया है. वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ मिली जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज का अहम योगदान रहा. सूर्या ने बल्ले से जलवा दिखाते हुए 49 गेंदों पर 84 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, गेंदबाजी में ‘मियां मैजिक’ देखने को मिला. सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. भारत का अगला मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा.

ये भी पढ़ें: 77 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद घबरा गए थे सूर्या? अमेरिका को हराने के बाद खोला राज, ये था गंभीर का मास्टरप्लान