News in Brief

रमेश त्रिपाठी/अनूपपुर: कोरोना महामारी काल में देशभर के लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा. मरीजों के साथ ही उनके परिजनों को भी कई तकलीफों को झेलना पड़ा. कई स्थानों पर परिजनों के रहने और खाने के इंतजाम तक नहीं हो पा रहे थे. लेकिन मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक संस्था द्वारा मरीज के परिजनों के लिए खाने के इंतजाम किए गए. 

पिछले एक माह से कर रहे सेवा
जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए मेकल क्लब निशुल्क भोजन की सुविधा प्रदान कर रहा है. क्लब पिछले एक महीने से परिजनों की निशुल्क सहायता कर रहा है. क्लब के एक सदस्य ने बताया कि इस समय लॉकडाउन के कारण सभी होटल व भोजनालय बंद है. मरीजों को अस्पताल में खाने की सुविधा मिल जाती है, लेकिन उनके परिजनों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था.

यह भी पढ़ेंः- ‘लॉकडाउन का प्यार!’ यहां हुआ अनोखा विवाह, मास्क के साथ सैनिटाइजर ने लिए सात फेरे 

हर दिन एक बजे बांटते हैं भोजन पैकेट
परिजनों को हो रही इस तकलीफ के बाद मेकल क्लब के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने सभी सदस्यों से सलाह ली और भोजन वितरण का काम शुरू किया. उन्होंने बताया कि शहर के लगन पैलेस में सभी के लिए भोजन तैयार किया जाता है. क्लब के सदस्यों द्वारा ही भोजन को पैकेट में रखा जाता है. फिर हर दिन दोपहर एक बजे परिजनों को भोजन के पैकेट के वितरित किए जाते हैं. 

लॉकडाउन समाप्त होने तक करेंगे काम
क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि सभी सदस्य भोजन बनने के बाद स्वयं खाते हैं, फिर पैकेट बनाकर उन्हें वितरित करते हैं. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन खत्म होने तक उनकी टीम इस काम को जारी रखेगी. महामारी के इस दौर में जहां हर कोई आपदा को अवसर के रूप में बदलने का प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः- पुलिस वाले गुंडे! बदमाश के कहने पर पुलिसकर्मियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, जांच के आदेश

यह भी पढ़ेंः- पति ने हंसिया से की पत्नी की हत्या, थाने जाकर कर दिया सरेंडर, हत्या की वजह बनी दूसरी बीवी

WATCH LIVE TV