
गौतमबुद्ध नगर: नोएडा प्रशासन और स्वास्थ विभाग ने ये लक्ष्य तय किया है कि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से पहले जिले में रहने वाले हर व्यक्ति को वैक्सीन का फर्स्ट डोज दे दिया जाएगा. 1 जून से ही टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जिलाधिकारी सुहास एलवाई का कहना है कि जुलाई के आखिरी हफ्ते तक नोएडा और ग्रेटर-नोएडा के करीब 15.5 लाख लोगों को वैक्सीनेट कर दिया जाएगा.
UP में 9 IPS अफसरों के हुए तबादले, 5 जिलों के बदले कप्तान, यहां देखें लिस्ट
रोजाना 20 हजार लोगों को लग रहा टीका
डीएम ने मीडिया को जानकारी दी है कि नोएडा में ज्यादातर लोग वह हैं जो बाहर से यहां काम करने आते हैं. इन लोगों का वैक्सीनेशन भी तेजी से कराया जा रहा है. यह लक्ष्य रखा गया है कि 15 अगस्त तक सभी को टीके की पहली डोज लग जाएगी. आंकड़े बताते हैं कि जिले में 18+ वालों की संख्या 15. लाख है. वहीं, 20 हजार लोगों को रोज वैक्सीन लगाई जा रही है. इसी के साथ, वैक्सीनेशन सेंटर्स भी बढ़ाए जा रहे हैं.
मोबाइल और कंप्यूटर की स्पेस खाने वाली Temp Files क्या होती हैं? इन्हें डिलीट करना सही है?
6 लाख लोगों को लग चुकी पहली डोज
बताया जा रहा है कि करीब 6 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है. वहीं, डीएम का कहना है कि जुलाई के अंत तक हम नोएडा-ग्रेटर नोएडा को कोरोना मुक्त कर देंगे.
ज्यादातर लोग नहीं जानते कैलकुलेटर में m+, m-, mr और mc का मतलब, क्या आपको पता है?
वैक्सीन में कोई कमी नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एडीएम वित्त ने जानकारी दी है कि जिले में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है. स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं कि टीका लगवाएं. गांवों में भी वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाया गया है. एडीएम ने बताया कि लगभग 30 टीमें इस अभियान में जुटी हुई हैं.
WATCH LIVE TV
