News in Brief

बरेली: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर मेरठ आ रहे हैं. वे मेरठ दौरे में कोरोना की दूसरी लहर के शिकार हुए भाजपा पार्षदों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के परिजनों से मिलकर सांत्वना. शाम में सर्किट हाउस में सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों से विचार-विमर्श .

सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारी विधायकों के साथ बैठक
इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल देर शाम बरेली पहुंचे जहां पर उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारी विधायकों के साथ बैठक की और कोरोना संक्रमण की रोकथाम पर चर्चा. प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौरान पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता और विधायक का निधन हो गया उनके परिवार के लोगों से मुलाकात करने हम लोग निकले हुए हैं सबसे पहले हम लोग हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर बरेली से होते हुए रामपुर और मेरठ पहुचेंगे. ऐसे परिवारों से मुलाकात करेंगे जिन्होंने अपने मुखिया को खोया है उनके साथ बैठकर उनकी परेशानियों को दूर कर आना प्राथमिकता है, साथ ही सरकार की योजना से उन्हें कैसे लाभ दिया जाए इस पर काम चल रहा है.

दिवंगत विधायक कैसर सिंह गंगवार के परिजनों को सांत्वना 
बरेली में भी कल देर शाम स्वतंत्र देव सिंह दिवंगत विधायक कैसर सिंह गंगवार के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. स्वतंत्र देव सिंह बोले कि तीसरी लहर का जो विषय चल रहा है उसकी रोकथाम के लिए डॉक्टर की नई टीम बनाई जा रही है जो संगठन के साथ मिलकर जनता की सेवा करेंगे.

बीजेपी में वंशवाद नहीं है-स्वतंत्र देव
मंत्रिमंडल में फेरबदल के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले मीडिया स्वतन्त्र है. मुख्यमंत्री का क्या करना है क्या नही करना है बोलकर अपनी बात पर  स्वतंत्र देव सिंह ने तत्काल यू टर्न ले लिया. उन्होंने बताया कि बीजेपी संगठन कार्यकर्ताओं की पार्टी है. बीजेपी में वंशवाद की स्थिति नही है. सपा बसपा की सरकार भी आपने देखी है. सपा के राज में सैफई खानदान इस प्रदेश को चलाता था. लेकिन योगी जी की सरकार में कानून का राज .

योगी जी की मेहनत के बाद प्रदेश बच गया
बीजेपी सरकार और संगठन जनता की सेवा और सहयोग के लिए. कोरोना महामारी में प्रदेश को ईश्वर ने बचा लिया. योगी जी ने नेगेटिव होने के बाद दिन रात मेहनत की जनता के सहयोग से प्रदेश बच गया. उसके बाद कल हुई मुलाकात पर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की राज्यपाल की मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया.

समय राजनीतिक दलों को निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर देश के बारे में सोचना  
उनका कहना है कि संगठन के कार्यों की समीक्षा प्रदेश प्रभारी ने की थी कोई ऐसी बात नहीं है. उसके अलावा वैक्सीनेशन पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने वैक्सीनेशन को बीजेपी का बताया था और भ्रम की स्थिति पैदा.  संकट के समय राजनीतिक दलों को निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर देश के बारे में सोचना. इसके बाद बीजेपी और बीएसपी के बीच चल रहे सॉफ्ट कॉर्नर पर भी स्वतंत्र देव सिंह बोले की हमारे पास योगी और मोदी जैसे नेताओं का नेतृत्व है जो ईमानदार हैं और मेहनती हैं ये लोग नेतृत्व करने में सक्षम है बाकी जब चुनाव आएगा तो चुनाव लड़ा जाएगा.

पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के रिश्तेदारों की गुंडई, निजी रंजिश में डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

WATCH LIVE TV