Will Board of Peace replace United Nations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) में कल ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का चार्टर साइन करके औपचारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. ट्रंप खुद इसके चेयरमैन होंगे. उन्होंने कहा कि ये बोर्ड पहले गाजा में शांति और पुनर्निर्माण पर फोकस करेगा, लेकिन आगे चलकर दुनिया के दूसरे संघर्षों को भी सुलझा सकता है.
UN पर ट्रंप का बड़ा हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र (UN) ने अब तक दुनिया में अपनी पूरी ताकत नहीं दिखाई. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने खुद आठ युद्धों को रोका, लेकिन UN कहीं नजर नहीं आया. ट्रंप ने स्पष्ट किया, “हमने 8 जंग रोकी, लेकिन UN में दम नहीं दिखा. उन्होंने कभी मेरी मदद नहीं की. UN में बहुत क्षमता है, लेकिन उन्होंने उसका सही इस्तेमाल नहीं किया.”
Board of Peace: ट्रंप की नई पहल
UN की आलोचना के बाद ट्रंप ने ‘Board of Peace’ बनाया है. यह बोर्ड खास तौर पर गाज़ा संघर्ष और अन्य वैश्विक विवादों के समाधान के लिए है. ट्रंप ने कहा कि यह पहल UN के लिए भी फायदेमंद होगी. ट्रंप ने कहा, “हम UN के साथ काम करेंगे. मैं हमेशा कहता रहा हूं कि UN में बहुत संभावनाएं हैं, लेकिन उन्होंने उनका उपयोग नहीं किया. Board of Peace UN के लिए अच्छी चीज़ साबित होगा.”
60 देशों को एक साथ लाने की तैयारी
Board of Peace के माध्यम से ट्रंप करीब 60 देशों के नेताओं को एक साथ लाने की योजना बना रहे हैं. इसका उद्देश्य सिर्फ युद्ध रोकना नहीं, बल्कि युद्ध के बाद स्थिरता और पुनर्निर्माण सुनिश्चित करना भी है. ट्रंप ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में चार्टर पर हस्ताक्षर कर इसे “बड़ा कदम” बताया. उन्होंने कहा, “यह एक रोमांचक दिन है. अब दुनिया में शांति आएगी और हम सब सितारे हैं.” बोर्ड में 60 देशों के लीडर्स को इनवाइट किया गया है. कुछ देश जैसे सऊदी अरब, तुर्की, मिस्र, इंडोनेशिया और इजराइल ने जॉइन किया है. लेकिन कई बड़े वेस्टर्न अलाय जैसे कनाडा, फ्रांस आदि अभी बाहर हैं क्योंकि उन्हें डर है कि ये बोर्ड UN को चैलेंज कर सकता है.
क्या UN की जगह लेगा बोर्ड ऑफ पीस?
कुछ सवाल उठ रहे हैं कि क्या ट्रंप का Board of Peace UN की जगह लेगा. ट्रंप ने साफ किया कि ऐसा नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि UN अब तक मददगार साबित नहीं हुआ. उनका मानना है कि UN और Board of Peace मिलकर वैश्विक शांति की दिशा में बेहतर काम कर सकते हैं.
दुनिया में हलचल और सवाल
कई डिप्लोमैट्स और एक्सपर्ट्स को चिंता है कि ट्रंप का बोर्ड UN को चैलेंज कर सकता है, क्योंकि इसका चार्टर ट्रंप को बहुत पावर देता है – वो वीटो कर सकते हैं, सदस्य चुन सकते हैं, यहां तक कि बोर्ड खत्म भी कर सकते हैं. कुछ ने बोर्ड के लोगो को UN के लोगो से मिलता-जुलता बताया, जो गोल्ड कलर में है. ट्रंप ने कहा, “ये दुनिया के लिए है, अमेरिका के लिए नहीं.” लेकिन क्रिटिक्स कहते हैं कि ये ट्रंप की नई वर्ल्ड ऑर्डर बनाने की कोशिश है. UN ने कहा कि बोर्ड सिर्फ गाजा के लिए है, आगे क्या होगा देखेंगे.
