News in Brief

Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा चिंताओं के चलते 2026 टी20 विश्व कप के मैच भारत में न खेलने के अपने रुख पर कायम रहने की बात कही है. आईसीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद मंगलवार को बीसीबी ने एक बयान जारी कर बांग्लादेश के मैचों को भारत से बाहर आयोजित करने के अपने अनुरोध को दोहराया. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज होने में अब एक महीने से भी कम समय है. हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपनी जिद्द पर अड़ा है, जिसकी वजह से मेगा इवेंट से पहले बवाल मचा हुआ है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका को मिली है.

अपनी जिद्द पर अड़ा है बांग्लादेश

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी ने जो शेड्यूल जारी किया है, उसके अनुसार बांग्लादेश के पहले तीन मैच कोलकाता में और अंतिम ग्रुप मैच मुंबई में खेले जाने का कार्यक्रम है. हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस जिद्द पर अड़ा है कि उसके सभी मुकाबले श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाए, जिसपर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) राजी नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source