News in Brief

विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज़’ के 2024 के हिट गाने ‘तौबा तौबा’ के सिंहर-रैपर करण औजला की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल, एक अमेरिकी रैपर और एक्ट्रेस गोरी ने पंजाबी म्यूजिशियन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी शादी छिपाते हुए उनके साथ रिलेशनशिप बनाया. साथ ही उन्होंने औजला और उनकी टीम पर उनकी आवाज दबाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है.

गौरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि सिंगर ने उन्हें चुप कराने की कोशिश भी की थी. इस विवाद की शुरुआत रेडिट से हुई. सबसे पहले एक रेडिट यूजर ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए जिनमें करण औजला की कथित गर्लफ्रेंड उनपर धोखाधड़ी के आरोप लगाती हैं. उन्होंने सिंगर की टीम पर भी आरोप लगाया कि वो उन्हें चुप कराने की कोशिश कर रहे थे. कैनिडियन एक्ट्रेस ने अभिषेक मीडिया द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को रीशेयर किया.

अमेरिकी सिंगर-एक्ट्रेस ने करण औजला पर लगाए आरोप

Add Zee News as a Preferred Source

वीडियो में गोरी और करण से जुड़ी खबरें थीं. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘इस साल ने मुझे मीडिया में मेरे बारे में झूठ बोले जाने के बारे में बहुत कुछ सिखाया है. इसने मुझे एहसास दिलाया है कि मेरी आवाज कितनी मायने रखती है और दुनिया भर में कितने पुरुषों और महिलाओं को चुप करा दिया जाता है.’ वहीं दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में कैनेडियन सिंगर और एक्ट्रेस ने वो स्क्रीनशॉर्ट्स शेयर किए जिनमें करण औजला और उनके रिलेशनशिप का जिक्र है. एक पोस्ट में उनके आरोपों का जिक्र है जो उन्होंने सिंगर पर लगाया है. इसपर गौरी ने लिखा कि महिलाओं किसी को अपने आप को कम मत समझने दो. लोगों का नजरिया कभी नहीं बदलने वाला. सोशल मीडिया पेज ने इंटरनेशनल सिंगर का एक कथित बयान भी शेयर किया है, जिसमें आगे आरोप लगाया गया है कि करण औजला की टीम उन्हें चुप कराने की कोशिश कर रही है. 

fallback

इसमें लिखा है, ‘मैं हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हूं और करण औजला के साथ पर्सनल रिलेशन के बाद मुझे चुप करा दिया गया. पब्लिक में अपमानित किया गया. ये रिलेशनल मैंने तब शुरू किया था जब मुझे पता नहीं था कि वह शादीशुदा हैं. औजला की टीम ने फिर एक इन्फ्लुएंसर से कॉन्टेक्ट करके झूठी जानकारी फैलाई ताकि सब कुछ दबा दिया जाए.’ उन्होंने आगे कहा कि उनकी दृढ़ता से इंस्पायर होकर कई हस्तियों ने उनसे कॉन्टेक्ट किया है और वह ‘और ज्यादा जानकारी देने के लिए तैयार हैं. ‘

fallback

Karan Aujla controversy (4)

करण औजला ने साधी हुई है चुप्पी

बता दें कि करण औजला की शादी कनाडाई मेकअप आर्टिस्ट और बिजनेसवुमन पलक औजला से हुई है, इंस्टाग्राम पर उनके 234,000 फॉलोअर्स हैं और वह दुबई के एक लग्जरी लेडीज सैलून, मैसन पाल्के की सीईओ हैं, जिसकी वह अपने पति के साथ को-ऑनर हैं. दोनों की शादी 2023 में हुई थी. इंडियन सिंगर की टीम ने अभी तक इन आरोपों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.