Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच कई मुठभेड़ देखने मिली है. आज यानी मंगलवार को भी कठुआ जिले में मुठभेड़ जारी है और लगातार गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दे रही है. इस बीच देश से गद्दारी करने वालों पर भी एक्शन जारी है. मंगलवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बड़ा एक्शन लिया और पांच लोगों को सरकारी नौकरी से निकालने का आदेश दिया. इसमें एक टीचर, एक लैब टेक्नीशियन, एक असिस्टेंट लाइनमैन, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में एक फील्ड वर्कर और हेल्थ डिपार्टमेंट में एक ड्राइवर शामिल हैं.
पांच सरकारी कर्मचारियों की क्यों हुई छुट्टी?
सूत्रों के अनुसार, जांच में पाया गया है कि जांच में पता चला कि ये लोग लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से एक्टिव रूप से जुड़े हुए थे. पब्लिक के भरोसे वाले पदों पर रहते हुए भी, वे सरकारी खजाने से सैलरी ले रहे थे, जबकि वे चुपके से आतंकी ग्रुप्स के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे थे. इसके बाद कड़ा एक्शन लेते हुए इन सभी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है.
