
मयंक राय\हरिद्वार: कोरोना काल मे हमने न जाने कितने ऐसे चेहरे देखे जो अपनी जान की परवाह न करते हुए दुसरो के लिए मददगार बने. इन्ही में से एक हैं हरिद्वार के भूपेंद्र कुमार. सामाजिक सेवा के लिए प्रशासन एवं अलग-अलग मंचों पर कई बार सम्मानित हो चुके भूपेंद्र कुमार का जज्बा आज भी यूहीं बरकरार है.
संकटकाल में सेवा
कोरोना काल में अब तक 30 से अधिक कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार कर चुके इस शख्स का सेवा भाव आज भी जारी है. सरकार एवं स्थानीय प्रशासनिक प्रयासों की देन है कि आज हरिद्वार में कोरोना का संक्रमण सौ से नीचे आ चुका है. लेकिन, बीते माह इसी कोरोना की वजह से कई लोगों की जाने गई. लोगों ने वो समय भी देखा जब अपनों ने शव तक लेने से इनकार कर दिया .ऐसे समय मे भूपेंद्र अपने साथियों के साथ अस्पतालों में जाकर लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करते रहे. अब तक भूपेंद्र और उनकी टीम 30 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं. स्थानीय स्तर पर इस समाजसेवी को कई मंचों पर सराहा गया.
टीकाकरण का प्रयास
राज्य सरकार एवं प्रशासन द्वारा जिले में वैक्सिनेशन का काम कराया जा रहा है. इस बीच भूपेंद्र भी इस काम मे जुट गए हैं. शहरी क्षेत्र के भूपतवाला, कनखल, लाल तारा पुल आदि इलाको में इनके प्रयास से अब तक सैकड़ो लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है.
इसमें ऐसे लोग शामिल हैं जो अबतक वैक्सीन नहीं लगवा पाए हैं. कुष्ठ रोग आश्रम हो या फिर साधु संतों के आश्रम हर दिन 50 लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य निर्धारित करने वाले इस समाजसेवी का काम आज भी जारी है.
जरूरतमंदों को लगवा रहे टीका
इनके बेहतर कार्य को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनकी टीम को रोज वैक्सीन उपलब्ध कराए जाते हैं. इस टीम में खुद स्वास्थ्य विभाग के कर्मी भी शामिल होते हैं जो भूपेंद्र कुमार के साथ जाकर जरूरतमंदों को टीका लगाने का कार्य कर रहे हैं.
समाजसेवी इसके लिए खुद अपने वाहन का इस्तेमाल करते हैं और खुद स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी गाड़ी में लेकर जरूरतमंदों के पास जाते हैं. भूपेंद्र कुमार ने कहा बीते डेढ़ वर्षों के दौरान कई लोगों को आंखों के सामने मरते देखा. सरकार के प्रयास में भागीदार होकर वे लोगों की मदद करना चाहते हैं.
VIRAL VIDEO: भारत के इस राज्य में देखा गया दुनिया का सबसे लंबा कोबरा! पहली बार आया नजर
ससुर ने बीमारी का बहाना बना बहू को घर बुलाया, फिर 80 हजार में किया सौदा, गुजरात से आए खरीदार गिरफ्तार
WATCH LIVE TV
