
IND vs NZ टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ. दोनों प्रैक्टिस के दौरान रेंज हिटिंग करते नजर आए थे. अब कौन जीता और हारा के सवाल का जवाब दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच से पहले दिया है. दोनों ही लंबे-लंबे छक्के उड़ाने के लिए जाने जाते हैं. वीडियो में हार्दिक पांड्या ने एक ऐसा पॉवर हिट दिखाया जो गेंद दूसरे टियर में पहुंची. दुबे ने चौथे टी20 से पहले अपने गेम और टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की तैयारी पर भी बात की.
क्या बोले शिवम दुबे?
दुबे ने मैच से पहले ब्रॉडकास्टर्स से कहा, ‘यह बहुत अच्छा है और टीम में हर कोई अच्छी स्थिति में है। वे बहुत फ्री हैं और खेल का आनंद ले रहे हैं. यह अच्छा है, मेरी बॉलिंग अच्छी चल रही है. मैं जो करना चाहता हूं, वही मैचों में ट्राई कर रहा हूं और यह बहुत अच्छे से हो रहा है. मैं अपनी बॉलिंग में बेहतर होने की कोशिश कर रहा हूं और अपनी बैटिंग में भी बेहतर होऊंगा.’ दुबे हाल के मैचों में ज़्यादा फिट दिखे हैं और उन्होंने बताया कि उन्होंने विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त मेहनत की है.
गेम कैसे हुआ बेहतर
दुबे ने आगे कहा, ‘धन्यवाद, उस तारीफ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मैंने सच में बहुत मेहनत की क्योंकि मुझे पता था कि विश्व कप आ रहा है और मुझे खुद को एक कदम आगे ले जाने की जरूरत थी क्योंकि हां, मेरे और मेरी टीम के लिए, मेरे 100 प्रतिशत पर होना बहुत जरूरी है. मैं अपना बेस्ट दे सकूं, यह मेरे लिए बहुत जरूरी है और हां, अब यह मेहनत रंग ला रही है.’
(@BCCI) January 20, 2026
ये भी पढे़ं.. विराट से विलियमसन तक: Fab 4 में कौन है इंटरनेशनल क्रिकेट का असली किंग?
रेंज हिटिंग में हार्दिक के साथ कंपटीशन
दुबे ने गुवाहाटी के ACA स्टेडियम में तीसरे T20I के बाद साथी सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ रेंज-हिटिंग सेशन के बारे में भी बात की. ‘नहीं, यह कुछ ऐसा है जिस पर हमें काम करने की जरूरत है. रेंज हिटिंग एक रात या एक दिन में नहीं आती. इसलिए हम उस पर बहुत मेहनत कर रहे हैं और हां, मैच के बाद, हम कुछ पर काम करना चाहते थे. इसलिए हम दोनों गए और कुछ अच्छे शॉट्स लगाए.’ यह पूछे जाने पर कि किसने सबसे ज्यादा दूरी किसने तय की तो दुबे ने कहा, ‘हम दोनों शानदार हैं, मैं यह नहीं बताना चाहता कि कौन बेहतर है. वह भी लगभग वहीं था (दूसरी टियर में).’
