News in Brief

मनमीत गुप्ता/अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में एक जून से मठ-मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे. लेकिन इससे पहले अयोध्या के संतो ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह बिना वैक्सिनेशन के मंदिरों में भगवान का दर्शन करने ना आयें. जो लोग मंदिरों में दर्शन के लिए आएंगे, सभी को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा. भक्तों को मास्क-सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए भगवान के दर्शन-पूजन करने होंगे. मठ-मंदिरों में एक बार में 5 ही श्रद्धालु भगवान का दर्शन कर सकेंगे. 

रामनवमी के पहले से बंद हैं मंदिरों के कपाट 
1 जून से राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी सहित सभी धार्मिक स्थलों के कपाट खोल दिये जायेंगे. गौरतलब है कि अयोध्या में रामनवमी के पर्व से पहले ही भक्तों के लिए मठ-मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे. उस दौरान कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा था. जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया था. अब जब संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है तो एक बार फिर से भक्तों के लिए भगवान के कपाट खोले जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- भक्तों का इंतजार खत्म! बांके बिहारी मंदिर के इस तारीख से खुल रहे कपाट

भक्तों से वैक्सीन लगवाने की अपील की 
अयोध्या हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने आम जनमानस और भक्तों-श्रद्धालुओं से अपील की है कि जब तक वह वैक्सीन ना लगवा लें, कोशिश करें कि घर से बाहर ना निकलें. मंदिर आने के लिए वैक्सीन लगाना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवा लेंगे तो स्वस्थ रहेंगे. आप जब स्वस्थ रहेंगे वैक्सीन लगवाए रहेंगे तो मठ मंदिरों में साधु-संतों के नजदीक जाकर उनसे मुलाकात भी कर सकेंगे. इसके अलावा वैक्सीन लगवाने के बाद आप मठ-मंदिर गुरुद्वारा या किसी भी धार्मिक स्थल जा सकेंगे. 

ये भी पढ़ें- सपा सांसद आजम खान की तबीयत में सुधार, कोविड रिपोर्ट भी आई नेगेटिव 

वहीं, अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत गौरी शंकर दास का कहना है कि कोरोना महामारी अपने को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन ही है. भक्तों से अपील है कि वह मठ मंदिरों में भक्त दर्शन करने के लिए जरूर आएं, लेकिन वैक्सीनेशन लगवाकर आयें. बिना वैक्सीन लगवाए मंदिरों में भगवान का दर्शन करने ना आएं.

ये भी देखें- Viral Video: कन्फ्यूजन में बिल्ली ने दूसरी कैट को जड़ा थप्पड़! देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

WATCH LIVE TV