
Grape Theory New Year: नया साल पर लोग तरह-तरह की परंपराएं निभाते हैं. इन्हीं में से एक आधी रात को 12 अंगूर खाने की परंपरा है. आजकल इसे ग्रेप थ्योरी कहकर सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. कई लोग मानते हैं कि ऐसा करने से आने वाले साल में खुशहाली, प्यार और अच्छी किस्मत मिलती है. आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.
स्पेन से आई सैकड़ों साल पुरानी परंपरा
यह परंपरा स्पेन की है और इसे वहां उवास दे ला सुर्ते या कहें तो किस्मत के अंगूर कहा जाता है. माना जाता है कि इसकी शुरुआत करीब 1895 के आसपास हुई थी. पहले अंगूर अमीरों की चीज माने जाते थे. बाद में आम लोगों ने भी इसे अपनाया और यह नए साल की खास रस्म बन गई. आज स्पेन के साथ-साथ लैटिन अमेरिका और कैरिबियन के कई इलाकों में भी यह परंपरा निभाई जाती है.
कैसे निभाई जाती है 12 अंगूर वाली परंपरा
नए साल की रात जब घड़ी में 12 बार घंटी बजती है तो हर एक घंटी के साथ एक अंगूर खाया जाता है. हर अंगूर साल के एक महीने का प्रतीक समझा जाता है. लोग हर अंगूर के साथ मन ही मन एक इच्छा भी करते हैं. ऐसा माना जाता है कि अगर सभी अंगूर आधी रात से पहले खा लिए जाएं तो साल अच्छा जाता है.
सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि इस रस्म को निभाने के बाद उन्हें नए साल में प्यार मिला या कोई खास रिश्ता बन गाया. इसी वजह से इसे ग्रेप थ्योरी कहा जाने लगा है. हालांकि स्पेन के लोग मानते हैं कि इसका असली मतलब सिर्फ अच्छी किस्मत और आशीर्वाद से है न कि सिर्फ प्यार पाने से है.
मेज के नीचे अंगूर खाना जैसी बातें
सोशल मीडिया पर इस परंपरा को कई अलग-अलग तरीके से करना के लिए बताया जा रहे हैं. जैसे कुछ लोग कहते हैं कि अंगूर मेज के नीचे बैठकर खाने चाहिए. वहीं कुछ का मानना है कि लाल अंडरवियर पहनना जरूरी है. असल में ये सब जरूरी नहीं है. बस सबसे अहम चीज सिर्फ 12 अंगूर खाना है बाकी बातें सिर्फ मान्यताएं भर हैं.
क्या है अंगूर खाने का सही समय?
यह परंपरा रात 11 बजकर 59 मिनट से शुरू होती है जब काउंटडाउन चलता है. हर सेकंड या हर घंटी के साथ एक अंगूर खाना होता है. माना जाता है कि अगर अंगूर आधी रात तक खत्म न हुए हों तो किस्मत साथ नहीं देती है. इसलिए लोग जल्दी-जल्दी अंगूर खाते हैं.
हरे या लाल अंगूर- कौनसा है सही?
अधिकतर लोग हरे अंगूर खाते हैं क्योंकि स्पेन में वही ज्यादा मिलते हैं और मीठे होते हैं. हालांकि लाल या हरे, किसी भी तरह के अंगूर खाए जा सकते हैं. कुछ लोग मानते हैं कि हरे अंगूर पैसे और तरक्की का संकेत हैं. वहीं लाल अंगूर प्यार से जुड़े होते हैं. असल बात यही है कि अंगूर कोई भी हों मकसद अच्छी सोच और उम्मीद रखना होता है.
सावधानी भी अपनाना जरूरी
12 अंगूर जल्दी-जल्दी खाना आसान नहीं होता है. खासकर बच्चों के लिए यह थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है. अंगूर हमेशा छोटे या बिना बीज वाले चुनने की सलाह दी जाती है. अच्छे से चबाकर खाने को कहा जाता है.
यह भी पढ़ें: Happy New Year 2026: देश में जमकर मना नए साल का जश्न, 12 बजते ही खुशी में डूब गए लोग
