ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक एशेज सीरीज खेली जा रही है. एक बार फिर कंगारूओं ने अपने दबदबे को बरकरार रखते हुए ये सीरीज अपने नाम कर ली है. इग्लैंड की टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन लगातार जारी है. सीरीज की शुरुआत के पहले कोच ब्रैंडन मैक्कुलम और कप्तान बेन स्टोक्स आत्मविश्वास से भरे थे, लेकिन लगातार 3 मैच हारने के बाद उनके खिलाड़ियों से लेकर मैनजमेंट सभी पर सवाल खड़े हो गए हैं. अगामी बाक्सिंग डे मैच ऑस्ट्रेलिया के नजरिए से काफी अहम होने वाला है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड बाक्सिंग डे मैचों में बेहद शानदार रहा है. उन्हेंआजतक के बॉक्सिंग डे मैचों में खेले 14 में से महज 2 में हार का सामना करना पड़ा है. सवाल ये खड़ा होता है वह कौन सी टीम है जिसने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में घुस कर हराया, तो चलिए थोड़ा डीटेल में जानते हैं.
1950 में हुई थी शुरूआत
ऑस्ट्र्लिया के घर में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच होने वाले टेस्ट मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के नाम से जाना जाता है. इसका इतिहास काफी ज्यादा पुराना है और इसकी शुरुआत साल 1950 में हुई थी.पहले ये सिर्फ ऑस्ट्र्लिया या फिर किसी वपक्षी टीम के बीच खेला जाता था. बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाता था. ये ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के पहलू से काफी अहम मैच होता है और इस बात की गवाही उनके रिकॉर्ड्स भी देते हैं.
2 बार मिली हार
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने साल 2011 से अभी तक 14 बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और 12 में जीत हासिल हुई है. आपके जानकर होश उड़ जाएंगे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया महज 2 बार हारी है और दोनों बार भारत से हारी है. साल 2018 में भारत के खिलाफ खेले गए बॉक्सिंग डे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था वहीं, 2020 में भारत के खिलाफ एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को हार नसीब हुई. उसके अलावा साल 2011 से ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिग डे टेस्ट मैचों में जीतती आई है.
क्लीन स्वीप से बचेगी इंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया पूरे क्रिकेट जगत में सबसे खतरनाक टीमों में से एक है. इसका जवाब उनका इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा एशेज सीरीज में उनका प्रदर्शन दे रहा है. जिस तरीके का खेल कंगारू दिखा रहे हैं ऐसा लग रहा है वह 5-0 से इंग्लैंड को क्लीन स्वीप कर देंगे. देखना दिलचस्प होगा इंग्लैंड अपनी नाक बचाने के लिए एक भी मैच जीत पाती है या नहीं.
ये भी पढ़ें : ‘धोनी ने मेरा करियर खराब…’पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा के बयान से मची हलचल, जाने पूरा मामला
