News in Brief

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जो रूट अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. खासकर पिछले कुछ सालों में रूट ने जिस तरीके से परफॉर्म किया है. ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वह आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट के बड़े-बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे. इस साल रूट का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है. साथ ही ऑस्ट्रेलिया में पहली बार उन्होंने शतक जड़ने का भी काम किया है. रूट के निशाने पर एक बेहद ही जबरदस्त रिकॉर्ड है. अगर वह ऐसा कर पाते हैं, तो उनके देश के लिए ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि के समान होगा. गौरतलब है की वह इस रिकॉर्ड तोड़ने से बस एक अच्छी पारी से पीछे हैं. वह एक बेहतर पारी खेलते ही साल 2025 का अनोखा कीर्तिमान रच देंगे.

गिल हैं नंबर 1
भारत के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल ने साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है. गिल ने इस साल खेले 35 मैचों की 42 पारियों में 49.80 के बेहतरीन औसत से 7 शतक और 3 अर्धशतक की बदौलत से सबसे ज्यादा 1764 रन बनाने का कारनामा किया है. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 269 रनों का रहा है. साथ ही 6 बार उन्होंने नाबाद रहने का काम किया है. गिल ने सभी फॉर्मेटों में खेलते हुए यह कारनामा किया है. उन्होंने इस साल जमकर रन ठोके हैं और वह पूरे क्रिकेट जगत में 2025 के टॉप स्कोरर रहे हैं.

रूट के निशाने पर गिल का रिकॉर्ड

Add Zee News as a Preferred Source

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज व मौजूदा दौर में टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरे जो रूट गिल का रिकॉर्ड तोड़ने के कगार पर खड़े हैं. बता दे कि जो रूट ने  इस साल अभी तक महज 24 मैचों की 31 पारियों में 57.89 के धमाकेदार औसत से 7 शतक और 5 अर्धशतक जड़कर 1598 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है. रूट का साल 2025 में उच्चतम स्कोर 166 रनों का रहा है. रूट इस दौरान 3 बार नाबाद रहे हैं. ऐसे में वह गिल से महज 167 रन पीछे हैं. अगर वह अगले मैच की दोनों पारियों में 167 रन और बना देते हैं, तो शुभमन गिल के सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.

इंग्लैंड की हालत खस्ता

मौजूदा एशेज सीरीज को इंग्लैंड की टीम बुरी तरह से गंवा चुकी है.  इंग्लैंड ने सीरीज की शुरुआत में जिस तरीके के हुंकार भरी थी उनका प्रदर्शन उतना ही ज्यादा विपरीत रहा है. इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है वह पिछले 15 सालों से ऑस्ट्रेलिया से उनके घर में सीरीज तो छोड़िए 1 मैच तक नहीं जीत पाए हैं. जो रूट की बात करें तो दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में रूट ने शतक जरूर लगाया था लेकिन बाकी के मैचों में उनका बल्ला एकदम शांत रहा है.देखना दिलचस्प होगा रूट गिल का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं.

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत के 3 सबसे खतरनाक T20I बल्लेबाज, शानदार स्ट्राइक रेट से दुनिया भर में काटा गदर