Russia Venezuela warn US actions in Caribbean: कैरिबियन सागर में इन दिनों बड़ा तनाव चल रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ड्रग तस्करी रोकने के नाम पर बड़ी सैन्य ताकत झोंक दी है, तेल टैंकर जब्त कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच रूस ने नाजुक दौरा में वेनेजुएला का फुल सपोर्ट करने का ऐलान किया है. क्या अब दोनों देश मिलकर अमेरिका की धज्जियां उड़ा देंगे? चलिए, पूरा मामला समझते हैं.
रूस ने वेनेजुएला को किया सपोर्ट?
रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया कि विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो से फोन पर बात की है. दोनों ने कैरिबियन में अमेरिका के “बढ़ते खतरनाक कदमों” पर गहरी चिंता जताई है. बयान में साफ कहा गया है कि ये कार्रवाइयां पूरे इलाके के लिए गंभीर परिणाम ला सकती हैं और अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात को खतरे में डाल सकती हैं. रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, क्रेमलिन ने वेनेजुएला सरकार को पूरा समर्थन देने का वादा किया है. दोनों मंत्री सहमत हुए कि वो संयुक्त राष्ट्र समेत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिलकर काम करेंगे, ताकि किसी देश की संप्रभुता का सम्मान हो और विदेशी दखलंदाजी रुके.
ट्रंप की कैरिबियन में सैन्य मौजूदगी?
अमेरिका का कहना है कि वो ड्रग तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन चला रहा है. हाल के महीनों में अमेरिकी नौसेना ने लैटिन अमेरिका के तटों के पास 20 से ज्यादा नावों को नष्ट कर दिया है, जिसमें करीब 100 लोग मारे गए. नवंबर में पेंटागन ने ऐलान किया कि एयरक्राफ्ट कैरियर USS Gerald R. Ford की अगुवाई में अमेरिकी नेवी इस इलाके में पहुंच गई है.वॉशिंगटन वेनेजुएला पर आरोप लगाता है कि वो ड्रग स्मगलिंग रोकने में कुछ नहीं कर रहा. इसके अलावा, अमेरिका ने वेनेजुएला के ऊपर हवाई क्षेत्र बंद करने का ऐलान किया और कुछ तेल टैंकरों पर पाबंदी लगा दी. मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक कहा जा रहा है कि अमेरिका वेनेजुएला में जमीन पर हमले की तैयारी कर सकता है. TASS ने न्यूयॉर्क टाइम्स का हवाला देते हुए बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CIA को वेनेजुएला में गुप्त ऑपरेशन की इजाजत दी थी.
इलाके पर क्या असर पड़ सकता है?
रूस के लैटिन अमेरिकी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर अलेक्जेंडर शेटिनिन ने कहा कि उम्मीद है अमेरिका व्यावहारिक रास्ता अपनाएगा, वरना पूरे क्षेत्र को गंभीर नुकसान हो सकता है.वेनेजुएला इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करता है और इसे अपनी संप्रभुता पर हमला मानता है. ये पूरा मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ा रहा है. रूस का वेनेजुएला को खुला समर्थन दिखाता है कि ये सिर्फ दो देशों का नहीं, बल्कि बड़े भू-राजनीतिक खेल का हिस्सा है. आने वाले दिनों में संयुक्त राष्ट्र में इस पर बहस हो सकती है.
क्या रूस-वेनेजुएला मिलकर अमेरिका से जंग लड़ेंगे?
नहीं अभी जंग की कोई बात नहीं है. रूस ने सिर्फ डिप्लोमैटिक और पॉलिटिकल सपोर्ट दिया है. UN में साथ और शब्दों में एकजुटता दिखाने की बात कही है. कुछ रिपोर्ट्स में यह जरूर दावा किया जा रहा है कि वेनेजुएला ने रूस से हथियार मदद मांगी है, लेकिन रूस यूक्रेन युद्ध में व्यस्त है, इसलिए डायरेक्ट मिलिट्री हेल्प मुश्किल लगती है. विशेषज्ञों का मानना है कि तनाव बढ़ सकता है, लेकिन फुल वॉर की संभावना कम है. UN में बैठकें हो रही हैं, जहां रूस और चीन वेनेजुएला का साथ दे रहे हैं. ट्रंप ड्रग फाइट को जायज बता रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं. ये पूरा खेल बड़ी पावरों का है. अमेरिका अपनी सिक्योरिटी की बात कर रहा है, रूस-वेनेजुएला इसे आक्रमण बता रहे हैं. आने वाले दिन बताएंगे कि तनाव शांत होता है या और भड़कता है.
