कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के छोटे से कस्बे टंबलर रिज में 10 फरवरी को ऐसा खूनी घटनाक्रम हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया. अब इस मामले में जो खुलासा हुआ है वह बहुत हैरान करने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा का टंबलर रिज एक छोटा सा पहाड़ी कस्बा है, जहां सिर्फ 2400 लोग रहते हैं. यहां की जिंदगी इतनी शांत थी कि कोई सोच भी नहीं सकता था कि यहां कभी ऐसा खौफनाक कांड होगा. लेकिन 10 फरवरी को दोपहर करीब 1:20 बजे सब कुछ बदल गया. 18 साल की जेसी वैन रूटसेलार ने पहले घर में खूनखराबा मचाया, फिर स्कूल पहुंचकर खून की होली खेली. ये कनाडा की हाल की सबसे बड़ी स्कूल शूटिंग्स में से एक है, जिसने पूरे देश को हिला दिया है.

घर में शुरू हुआ खूनी सिलसिला
जेसी ने सबसे पहले अपने घर पर हमला किया.रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के डिप्टी कमिश्नर ड्वेन मैकडॉनल्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जेसी ने अपनी मां जेनिफर स्ट्रांग (39) और सौतेले भाई (11) को गोली मार दी. दोनों के शव घर में ही मिले.जेसी चार साल पहले इसी स्कूल से ड्रॉपआउट हो गई थी. पुलिस के अनुसार, जेसी बायोलॉजिकल मेल के रूप में पैदा हुई थी, लेकिन छह साल पहले ट्रांसिशन शुरू किया और खुद को फीमेल के रूप में आईडेंटिफाई करती थी. पुलिस कई बार उसके घर मेंटल हेल्थ चेक के लिए गई थी. एक बार बंदूकें जब्त की गईं, लेकिन बाद में लौटा दी गईं क्योंकि वो किसी और के नाम पर रजिस्टर्ड थीं. जेसी का फायरआर्म लाइसेंस 2024 में एक्सपायर हो चुका था.

स्कूल में मचा कोहराम
घर से निकलकर जेसी स्कूल पहुंची और वहां अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. स्कूल में मारे गए एक 39 साल की महिला टीचर, तीन 12 साल की लड़कियां और दो लड़के (एक 12, एक 13 साल का). कुल स्कूल में छह मौतें. 27 लोग घायल हुए, कुछ की हालत बहुत गंभीर है. जेसी ने खुद को गोली मार ली और मौके पर मर गई.

Add Zee News as a Preferred Source

मेंटल हेल्थ की लंबी हिस्ट्री
पुलिस कह रही है कि जेसी की मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स लंबे समय से थीं. CBC न्यूज के अनुसार, तीन साल पहले जेसी ने मशरूम्स खाकर घर में बेड में आग लगा दी थी. पुलिस कई बार घर आई, कंसर्न रिपोर्ट्स फाइल हुईं. मोटिव अभी तक क्लियर नहीं हुआ है, लेकिन मेंटल हेल्थ बड़ा फैक्टर लग रहा है. ट्रांस कम्युनिटी पर भी असर पड़ रहा है, क्योंकि कुछ लोग ऑनलाइन फेक क्लेम्स फैला रहे हैं.लेकिन पुलिस और एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि ये मेंटल हेल्थ और फैमिली इश्यूज से जुड़ा लगता है.

मां की पुरानी पोस्ट्स अब चर्चा में
जेसी की मां जेनिफर ट्रांस लोगों के अधिकारों की सपोर्टर थीं. दो साल पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने ट्रांस हेट रोकने की अपील की थी. अब वो पोस्ट्स वायरल हो रही हैं, लोग पूछ रहे हैं कि परिवार में क्या गड़बड़ थी. ये घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि मेंटल हेल्थ को इग्नोर नहीं करना चाहिए, परिवार में बातचीत जरूरी है, और मदद लेनी चाहिए.