बांग्लादेश की सियासत में भूचाल आने वाला है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के एक्टिंग चेयरमैन तारिक रहमान, जो पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के वारिस हैं. करीब 17 साल बाद लंदन से बांग्लादेश लौट रहे हैं. The Daily Star की रिपोर्ट के मुताबिक, “तारिक रहमान 25 दिसंबर को बिमान बांग्लादेश की फ्लाइट से सुबह 11:55 बजे ढाका एयरपोर्ट पहुंचेंगे.” वे पत्नी और बेटी जायमा के साथ बांग्लादेश आ रहे हैं. 2008 में राजनीतिक केसों से बचने और इलाज के लिए लंदन गए तारिक अब फरवरी 2026 चुनाव से पहले BNP को मजबूत करने आ रहे हैं. जानें पूरी डिटेल्स.
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, “तारिक रहमान बुधवार को ढाका पहुंचेंगे, जहां पार्टी ने उनका भव्य स्वागत प्लान किया जाएगा.” ढाका के बाहरी इलाके पुरबाचल में 300 फुट चौड़ी सड़क पर स्टेज तैयार हो रहा है. BNP का दावा है कि करीब 20 लाख लोग इकट्ठा होंगे. देशभर से नेता और कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं.
