
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है. सीरीज में अजय बढ़त बना चुकी कंगारू टीम एक बार फिर इंग्लिश टीम को रौंदने की मन्सा से मैदान पर उतरेगी. वहीं, पिछले मैच में 15 सालों बाद ऑस्ट्रेलिया में मैच जीत पाने वाली इंग्लैंड की टीम एक बार फिर अपनी इज्जत बचाने के फिराक से मैदान पर उतरेगी. देखना दिलचस्प होगा बाजी कौन मारता है. बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी मैच के लिए अपने 15 स्दस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम का भार एक बार स्टीव स्मिथ के हाथों में होगा.
कमिंस को अराम
ऑस्ट्रेलिया के खूंखार तेज गेंदबाज पैट कमिंस को वर्कलोड के चलते अराम दिया गया है. हालांकि, उनको अराम देने के पीछे की असली वजह उनके पीठ के पीछे की निचले हिस्से में आई चोट भी है. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई खेमा किसी भी हाल में कमिंस को टी20 विश्व कप के पहले फिट करना चाहता है. चोट की ही वजह से सीरीज के शुरुआती 2 मैच में वह शिरकत नहीं कर सके थे.
ख्वाजा को टीम में मिली जगह
संन्यास की अटकलों के बीच एक बार फिर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को टीम में जगह दी गई है. ख्वाजा ने सीरीज के दौरान अभी तक खेले 3 मैचों की 6 पारियों में 30.79 की औसत से 153 रन बनाने का कारनामा किया है. वहीं, सेलेक्टर्स ने बिनी किसी बदलाव के चौथे टेस्ट में हार मिलने के बावजूद भी उसी टीम को अगले मैच के लिए उतारा है.
सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रलिया का स्क्वॉड
स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस,एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाई रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर.
ये भी पढ़ें: 2026 में 2 बार भिड़ेंगे क्रिकेट के सबसे बड़े ‘दुश्मन’, तुरंत नोट कर लें हाईवोल्टेज मुकाबलों की तारीख
