News in Brief

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

azadi ka amrit mahotsav

नई स्मार्ट तकनीक अल्जाइमर रोग का पता लगाना आसान हो सकता है

प्रविष्टि तिथि: 25 AUG 2026 5:44PM by PIB Delhi

फ्लोरेसेंस-प्रतिक्रियाशील छोटे अणु को जांच के रूप में इस्तेमाल होने वाला एक नया स्मार्टफोन-आधारित प्लेटफॉर्म अल्जाइमर रोग (एडी) के बायोमार्कर एमिलॉयड-β (Aβ) की पहचान के लिए सरल, किफायती और सुलभ तरीका प्रदान करता है।

Aβ के संपर्क में आने पर TZ-48 नामक यह छोटा अणु फ्लोरेसेंस की तीव्रता में बदलाव करता है, जिसे एक विशेष स्मार्टफोन एप्लिकेशन के माध्यम से रिकॉर्ड और मात्राबद्ध किया जाता है। इससे तेज और उपयोगकर्ता-अनुकूल जांच संभव होती है, जिसका उपयोग AD की स्क्रीनिंग और उसके चरण निर्धारण में किया जा सकता है।

अल्जाइमर रोग (एडी) एक प्रगतिशील न्यूरोडेजेनेरेटिव (तंत्रिका संबंधी) विकार है, जिसकी विशेषता याददाश्त में कमी, संज्ञानात्मक गिरावट (सोचने-समझने की क्षमता में कमी) और व्यावहारिक हानि है। इसकी विकृति में एमिलॉयड-β (Aβ) का गलत तरीके से मुड़ना और एकत्रित होना प्रमुख भूमिका निभाता है। यह खुद को तंतुओं के रूप में व्यवस्थित करता है और कोशिकाओं के बाहर प्लाक के रूप में जमा होता है, जो न्यूरोटॉक्सिक प्रक्रियाओं को सक्रिय करते हैं और अंततः सिनैप्टिक कार्यप्रणाली में गड़बड़ी तथा न्यूरोडीजेनेरेशन का कारण बनते हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन एजिंग-अल्जाइमर्स एसोसिएशन (एनआईए-एए) का फ्रेमवर्क मस्तिष्क, मस्तिष्कमेरु द्रव (CSF) और रक्त में Aβ, टाऊ और न्यूरोडीजेनेरेशन को AD के निश्चित निदान के लिए प्रमुख बायोमार्कर के रूप में पहचानता है। महत्वपूर्ण रूप से, Aβ पैथोलॉजी एक प्रारंभिक और AD-विशिष्ट बायोमार्कर है, जिससे Aβ अधिक विश्वसनीय निदान संकेतक बन जाता है। हालांकि पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी) और मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) मूल्यवान नैदानिक जानकारी प्रदान करते हैं, लेकिन उनकी अधिक लागत, विशेष बुनियादी ढांचे की आवश्यकता, तकनीकी विशेषज्ञता और सीमित उपलब्धता इनके व्यापक इस्तेमाल में बाधा डालती है। Aβ और टाऊ को लक्षित करने वाली रक्त-आधारित जांचें आशाजनक विकल्प के रूप में सामने आई हैं, लेकिन वे महंगी और जटिल हैं। ये सीमाएं ऐसे सरल, संवेदनशील और बड़े स्तर पर इस्तेमाल किए जा सकने वाले नैदानिक प्लेटफॉर्म की आवश्यकता को रेखांकित करती हैं, जो एडी के निदान के लिए Aβ की शुरुआती और सटीक पहचान कर सकें।

फ्लोरेसेंस लाइफटाइम इमेजिंग माइक्रोस्कोपी (एफएलआईएम) एक प्रभावी सेंसर तकनीक के रूप में उभरी है, क्योंकि फ्लोरेसेंस लाइफटाइम काफी हद तक जांच की सांद्रता और फोटोब्लिचिंग से स्वतंत्र होता है। इससे बायोमार्कर की अधिक विश्वसनीय पहचान संभव होती है और निदान की सटीकता बढ़ती है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के एक स्वायत्त संस्थान, जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च (जेएनसीएएसआर) के वैज्ञानिकों ने एक स्मार्ट फ्लोरेसेंस लाइफटाइम-रिस्पॉन्सिव प्रोब विकसित किया है जो टर्न-ऑन फ्लोरेसेंस और अलग-अलग लाइफटाइम हस्ताक्षरों के माध्यम से Aβ फाइब्रिल्स (Aβf) के अत्यधिक चयनात्मक, संवेदनशील और अंतर-निदान को सक्षम बनाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/aug/image001_20260825174555_48d0fe.gif

‘एसीएस केमिकल न्यूरोसाइंस’ पत्रिका में प्रकाशित TZ-48 नामक यह प्रोब उत्कृष्ट बीबीसी पारगम्यता, ट्रांसजेनिक एडी चूहों के दिमाग में Aβ प्लाक की मजबूत लेबलिंग और बीमारी के विभिन्न चरणों में Aβ भार के मात्रात्मक मानचित्रण के लिए कॉन्फोकल लेजर स्कैनिंग माइक्रोस्कोपी (सीएलएसएम) और एफएलआईएम के साथ अनुकूलता प्रदर्शित करता है। ऊतक इमेजिंग से परे, TZ-48 सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड (सीएसएफ) और रक्त सीरम में Aβ का संवेदनशील पता लगाने में सक्षम बनाता है, जो अल्जाइमर से पीड़ित और स्वस्थ चूहों के बीच सटीक रूप से अंतर करता है।

नैदानिक उपयोग की दिशा में आगे बढ़ने के लिए वैज्ञानिकों की टीम—कृति के. भगवत, मधु रमेश, योगेंद्र कुमार, सब्यसाची मंडल, हिरियक्कनवर इला और थिम्मैया गोविंदराजू-ने ADxFluor विकसित किया है। यह स्मार्टफोन-इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म TZ-48 की फ्लोरेसेंस प्रतिक्रिया का उपयोग करके सीरम में Aβ के स्तर का तेज और निष्पक्ष मात्रात्मक आकलन करता है।

यह प्रणाली डुअल-मोड ब्रेन इमेजिंग, बायोफ्लुइड डिटेक्शन और बायोफ्लुइड्स में Aβ के स्मार्टफोन-आधारित मापन को जोड़ती है, जो ADxFluor के साथ मिलकर अल्जाइमर और अन्य न्यूरोडेजेनेरेटिव बीमारियों के लिए अगली पीढ़ी के स्मार्ट डायग्नोस्टिक्स की नींव रखती है।

स्मार्टफोन-आधारित ADxFluor प्लेटफॉर्म के साथ TZ-48 का एकीकरण एक पोर्टेबल, कम लागत वाले और उपयोगकर्ता के अनुकूल पॉइंट-ऑफ-केयर डायग्नोस्टिक सिस्टम को स्थापित करता है, जो अल्जाइमर निदान में एक महत्वपूर्ण तकनीकी और व्यावहारिक नवाचार का प्रतिनिधित्व करता है।

प्रकाशन लिंक: https://doi.org/10.1021/acschemneuro.6c00230

***

पीके/केसी/केजे/एसएस

(रिलीज़ आईडी: 2303249) आगंतुक पटल : 18

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English