News in Brief

Jaipur : कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के बीच खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल लाभार्थियों को गेहूं वितरण करना चुनौती से कम नहीं है. राशन डीलर अपनी जान जोखिम में डालकर “कोई भूखा ना सोए” इसी धारणा से गेहूं का वितरण करेंगे. राशन दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) की पालना हो और साथ में सभी लाभार्थियों को उनके हक का निवाला मिल सके. इसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सचिव नवीन जैन ने राशन दुकानों का प्रतिदिन का समय और लाभार्थियों की संख्या तय कर दी है. जिससे कि दुकानों पर भीड़ नहीं उमड़े और आसानी से उपभोक्ता अपने हक का अनाज ले जा सके. 

यह भी पढ़ें- Covid प्रबंधन को लेकर BJP ने राजस्थान सरकार पर बोला हमला, कहा- CHC-PHC पर हो इलाज

25-25 लाभार्थियों को मिलेगा सुबह-शाम गेहूं
कोरोना संक्रमण के दौरान राशन दुकान पर NFSA के लाभार्थियों को सुबह और शाम अपना गेहूं लेने के लिए पहुंचना होगा. इसके लिए खाद्य विभाग के सचिव नवीन जैन ने सभी जिला रसद अधिकारियों को दिशा नर्देश जारी कर दिए हैं. लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान उचित मूल्य दुकानदार कोरोना गाईड लाईन की शत-प्रतिशत पालना करते हुए राशन सामग्री का वितरण किया जाना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा कि राशन सामग्री का वितरण राशन डीलर (Ration shops) की ओर से प्रतिदिन 25-25 की संख्या में लाभार्थियों को सुबह-शाम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस दौरान उचित मूल्य की दुकान पर राशन सामग्री वितरण के समय सामाजिक दूरी बनाये रखने, मास्क पहनने एवं सैनेटाइजर के उपयोग के बारे में विशेष ध्यान दिया जावे.

जिला रसद अधिकारियो को निर्देश, वितरण-उठाव में लाये स्पीड
प्रदेश में एनएफएसए और पीएमजीकेवाई योजना का मई माह में उठाव 34 प्रतिशत हुआ है, जिसे जल्द बढ़ाने की आवश्यकता है. उन्होंने गेहूँ उठाव में पिछड़ने वाले जिले सवाई माधोपुर, बाड़मेर,डूंगरपुर, उदयपुर और अजमेर को योजना बनाकर अधिक प्रयास करने के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि मई माह में अब तक एनएफएसए योजना में लगभग 48 प्रतिशत गेहूं का वितरण हो चुका है. उन्होंने वितरण में कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों जैसलमेर, राजसमन्द, बाड़मेर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर (ग्रामीण), जोधपुर (ग्रामीण) को गेहूँ वितरण की स्पीड बढ़ाने के निर्देश दिए.को गेहूँ वितरण की स्पीड बढ़ाने के निर्देश दिए. 

सप्लाई चैन मैनेजमेन्ट सिस्टम हो मजबूत
खाद्य सचिव नवीन जैन ने जिला रसद अधिकारियो को सप्लाई चैन मैनेजमेन्ट सिस्टम के तहत आपूर्ति किए गए गेहूँ का पोस मशीन में 48 घंटे में आवश्यक रूप से इन्द्रांज करने के विभागीय आदेश की शत प्रतिशत पालना करने के निर्देश दिए. मई महीने में शत प्रतिशत आवंटित गेहूँ का पोस मशीन में इन्द्राज नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए 10 दिन में डीम्ड अपडेट करने के निर्देश दिए. 

सभी को वैक्सीनेशन करवाया जाए
आमजन से जुड़े हुए खाद्य विभाग संबंधित कार्मिकों, उचित मूल्य दुकानदारों, पेट्रोल पम्प और गैस एजेन्सी पर कार्य करने वाले लोगों और भारतीय खाद्य निगम तथा खरीद से जुडे़ से जुडे़ कार्मिकों का प्राथमिकता से वैक्सीनेशन करवाया जाना सुनिश्चित करें. उन्होंने इस संबंध में जिला रसद अधिकारियों को लिस्ट तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए. वीडियों कॉन्फ्रेंस में राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नि. लि. के प्रबन्ध निदेशक विजयपाल सिंह,  अतिरिक्त खाद्य आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, उपायुक्त प्रथम राकेश गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- बढ़ते Covid संक्रमण को लेकर हालात चिंताजनक, BJP प्रवक्ता Ramlal Sharma ने रखी यह मांग