
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश में कोरोना कहर बरपा रहा है. तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच प्रदेश में ऑक्सीजन की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. कोरोना कहर के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ छिंदवाड़ा को संकट की इस घड़ी से उबारने में जुटे हुए हैं.
लगातार ऑक्सीजन की पूर्ति के साथ अब उन्होंने परासिया और जामई क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए डब्ल्यूसीएल (वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) से बड़ी राशि स्वीकृत कराई है, जिसका सीधा फायदा जनता को मिलेगा.
अब तक कुल 350 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए
कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी की सूचना मिलने पर सांसद नकुलनाथ और पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा की जनता को 150 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर समेत अब तक कुल 350 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा चुके हैं. ये सभी सिलेंडर जिला प्रशासन को सौंपे गए हैं, जो जिले के अलग-अलग अस्पतालों को भेजे जाएंगे.
मंगलवार को शहर के राजीव भवन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने इस संबंध में दी जानकारी दी है.
हाल ही में दिए थे 15 वेंटिलेटर
हाल ही में कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ ने जिले में ऑक्सीजन टैंकर के साथ-साथ रेमडेसीविर इंजेक्शन और फेविफ्लू की स्ट्रिप उपलब्ध कराई थीं. इसके अलावा 15 वेंटिलेटर प्रदान किए हैं, जो आपदा काल में किसी राहत से कम नहीं है. इन वेंटिलेटर को निशुल्क तौर पर जिले के विभिन्न अस्पतालों में स्थापित कराया जायगा.
ये भी पढ़ें; जिस भाई को जमीन के विवाद में 8 साल कोर्ट में घसीटा, मौत होने पर उसी ने दी मुखाग्नि, दामाद शव छोड़कर भागा
WATCH LIVE TV
