
खंडवा: जिला अस्पताल की चार नर्सें पिछले 28 दिनों से लगातार रोजा रखते हुए कोरोना संक्रमित मरीजों की सेवा कर रही हैं. यह नर्सें लगातार 8 घंटे पीपीई किट पहनकर कोरोना वार्ड में ड्यूटी करती है और प्रत्येक संक्रमित मरीजों को चाय ,नाश्ते दवाई के साथ उनके ऑक्सीजन और पल्स रेट का ख्याल रख रही हैं. इनका कहना है कि रोजा खुदा के प्रति उनका फर्ज है, तो डयूटी के दौरान मरीजों की सेवा करना भी उनका नैतिक फर्ज है. दोनों के बीच सामंजस्य बिठाते हुए मरीजों की सेवा कर रही इन नर्सों के हौसले को पूरा अस्पताल स्टाफ सराहना कर रहा है.
नकली रेमडेसिविर मामला: सरबजीत पर लगेगा NSA,सीएम शिवराज के निर्देश पर हुई कार्रवाई
दरअसल खंडवा के गोविंद हॉस्पिटल में इस समय 200 से ज्यादा मरीज इलाज करवा रहे हैं. इन मरीजों की सेवा में तमाम डॉक्टर, वार्ड बॉय , पर मेडिकल स्टाफ और नर्सें लगी हुई हैं. इन्हीं के बीच रोजा रखते हुए अपनी ड्यूटी निभा रही इन नर्सों के जज्बे को पूरा हॉस्पिटल स्टाफ सलाम कर रहा है.
8 घंटे पीपीई किट पहन कर रहती
खंडवा मेडिकल कॉलेज के एक वार्ड में कोरोना संक्रमित सैकड़ों मरीज भर्ती है. इनकी सेवा के लिए डॉक्टर्स, वार्ड बॉय और नर्सिंग स्टाफ दिन रात ड्यूटी कर रहा है. जिसमें से चार नर्सें रोजा रखने के साथ-साथ अपनी ड्यूटी निभा रही है. यह नर्सें से कोविड-वार्ड में लगातार 8 घंटे पीपीई किट पहनकर अपनी सेवाएं दे रही हैं. रोजे के दौरान न तो कुछ खाया जा सकता है और ना ही पानी किया जाता है. मरीजों की सेवा करते हुए उन्हें पता ही नहीं चलता है कि वह पसीने में तर बतर हो गई है. इन्होंने सेवा को ही अपना फर्ज बना लिया है. इसलिए रोजा और सेवा एक साथ आसानी से निभा रही है.
MP Board 12th Exam: इस दिन जारी हो सकता है परीक्षा का नया शेड्यूल, देखें यहां
नर्स निभा रही इमानदारी से ड्यूटी
वहीं महामारी विशेषज्ञ डॉ. योगेश शर्मा भी मानते हैं कि गर्मी के इस भीषण दौर में शरीर में पानी की कमी से डी हाइड्रेशन हो सकता है, लेकिन बावजूद इसके यह नर्स अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभा रही है. यही कारण है कि पूरा हॉस्पिटल स्टाफ इनके काम की सराहना कर रहा है.
WATCH LIVE TV
