
नई दिल्ली. AIIMS Rishikesh Recruitment 2021: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh) ने नर्सिंग ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट सहित अन्य पदों की भर्तियां निकाली है. भर्ती से जुड़ी डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. जिसके मुताबिक इस भर्ती के जरिए कुल 700 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थियों का चयन ‘वॉक इन इंटरव्यू’ के माध्यम से किया जाएगा. वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 10 मई से प्रारंभ हो चुका है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 मई, 2021 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं.
भर्ती डिटेल्स
-नर्सिंग ऑफिसर (स्टाफ नर्स ग्रेड-2) : 300 पद
-जूनियर रेजिडेंट : 200 पद
टेक्निकल असिस्टेंट : 100 पद
सीनियर रेजिडेंट : 100 पद
आवेदन की योग्यता
नर्सिंग ऑफिसर
नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री या जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा और दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
जूनियर रेजिडेंट
एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए.
टेक्निकल असिस्टेंट
टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन के लिए मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी और संबंधित फील्ड में पांच वर्ष का अनुभव या मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में 8 वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
सीनियर रेजिडेंट
पोस्ट ग्रेजुएट (एलाइड मेडिकल)
WATCH LIVE TV
