News in Brief

Sikar: जिले के खंडेला उपखंड (Khandela Subdivision) के जुगलपुरा ग्राम (Jugalpura Village) में दो सगी बहनों का एक ही चिता पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया. गांव में दोनों सगी बहनों की मौत का दुखद समाचार सुनकर हर कोई हतप्रभ रह गया. 

य़ह भी पढ़ें- एक-दूसरे के प्यार में पागल हुए ससुर-बहू, फिर दोनों ने पार कर दी हैवानियत की हद

गौरतलब है कि दोनों बहनों की हरियाणा (Haryana) के हांसी उपमंडल के उमरा ग्राम ईंट-भट्टे पर हादसे के दौरान सोमवार को मौत हो गई थी. परिजनों के अनुसार, दोनों बहने कोरोना काल की वजह से पढ़ाई छोड़ कर परिवार के साथ मजदूरी के लिए ईंट भट्ठे पर गई थी. 

य़ह भी पढ़ें- Sikar में Corona Blast, 24 घंटे में आए 602 Positive, 5 मरीजों की मौत

सोमवार को ईट भट्टे पर काम करते वक्त ईटों की कच्ची दीवार गिरने से दोनों बहनें उसके नीचे दब गई. आसपास के मजदूरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर नजदीक के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. 

गरीबी ने ले ली दोनों बहनों की जान
दोनों के शवों को निजी वाहनों की सहायता से पैतृक गांव जुगलपुरा लाया गया, जहां उनका गमगीन माहौल में कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ अंतिम संस्कार किया गया. बड़ी बहन शिमला दसवीं तक पढ़ी लिखी थी और छोटी बहन मोनिका नौवीं कक्षा में अध्ययनरत थी लेकिन कोरोना काल की वजह से लगे लॉकडाउन और स्कूलों पर प्रतिबंध के कारण दोनों बहनें परिवार के साथ मजदूरी के लिए गई हुई थी. 

Reporter- Ashok Singh