News in Brief

आगरा: देश में कोरोना का संक्रमण अभी थमा नहीं है. कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को 31 मई तक बंद रखने का निर्णय लिया है. केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी. बता दें कि इससे पहले सभी स्मारक 15 मई तक बंद किए गए थे. 

केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने ट्वीट कर लिखा,”भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग @ASIGoI ने कोरोना महामारी को देखते हुए अपने सभी स्मारकों को ३१ मई तक बंद करने का फ़ैसला @MinOfCultureGoI की सहमति से किया है.”

देश में हैं इतने स्मारक 
इसके आदेश के तहत ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के सभी स्मारक बंद रहेंगे. गौरतलब है कि 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते ताजमहल 188 दिनों तक बंद था. बता दें कि देश में ASI के अंतर्गत 3693 स्मारक हैं. 

ये भी देखें- Viral Video: चिड़िया के अंडे खाने पहुंचा सांप, फंसा ऐसा कि निगला हुआ अंडा भी उगलना पड़ गया

UP कोरोना अपडेट 
बीते 24 घंटे में कोरोना के 18,125 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस दौरान 26,712 डिस्चार्ज हुए हैं. वर्तमान में यूपी में फिलहाल कोरोना के एक्टिव केस 2 लाख 6 हजार 615 हैं. हालांकि, पिछले चौबीस घंटे में 329 लोगों की मौत दर्ज की गई है.

ये भी देखें- Viral Video: कार से बाइक टकराते ही हवा में उछला युवक, यूजर्स बोले- अभी भी बची हैं हड्डियां!

WATCH LIVE TV