News in Brief

Patna: राजधानी के ऊपर आसमान में बादल छाए हुए हैं. हल्की बूंदाबांदी के साथ तापमान 26 डिग्री सेल्सियस है. मौसम विभाग की मानें तो दिन के तापमान में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं होगा.

वहीं, उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में मध्यम और भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कहा है कि ‘बिहार के ऊपर से एक टर्फ लाइन गुजर रही है जिसकी वजह से आकाशीय बिजली बारिश और तेज हवा चल रही है.’

इधर, बिहार के मधुबनी के झंझारपुर में कल 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है. उत्तर बिहार के पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, कटिहार जिले में 7 से 4 सेंटीमीटर की बारिश हुई है.

ये भी पढ़ें- Bihar Weather Update: कई जिलों में भारी वज्रपात की संभावना, High Alert जारी

बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने अपने पूर्व अनुमान में बताया था कि ‘बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है. जिसके चलते 12 मई तक कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है.’

इन बदलाव को देखते हुए विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील भी की थी. मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा था कि ‘सतर्क और सावधान रहें, सुरक्षित स्थान में शरण लें, पेड़ के नीचे ना रहे, बिजली के खंभों से दूर रहें, किसान अपने खेतों में ना जाए एवं मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.’