News in Brief

Patna: कोरोना जैसी महामारी से पूरे विश्व में आतंक का मौहाल व्याप्त हो गया है. भारत मे भी कोरोना की इस दूसरी लहर ने जबरदस्त तबाही मचा दी है. हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है. ऐसे में बिहार से राहत देने वाली खबर सामने आई है. यहां कोरोना वायरस के नए मामलों में बीते एक-दो दिनों से कमी देखी जा रही है. आंकड़ों के अनुसार, यहां बुधवार को पहली बार 1 दिन में 10 हजार से कम नए कोरोना केस मिले. 

इसी क्रम में लॉकडाउन से कोरोना में सुधार को देखते हुए बिहार में एक बार फिर लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जा सकता है. बता दें कि इससे पहले राज्य में 5 मई से लेकर 15 मई तक Lockdown लगाने का निर्णय लिया गया था. इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार ने भी कल लोगों से भावुक अपील की. उन्होंने कहा कि ‘लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण कम हुए हैं और रिकवरी रेट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.’

वहीं, बिहार मुख्य सचिव ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अधिकारियों से फीडबैक लिया. इसमें पटना से क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रूप के सभी वरीय अधिकारी और सभी जिलों के डीएम, एसपी, आइजी, डीआइजी, कमिश्नर वीसी में थे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी डीएम ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का सुझाव दिया. उनका कहना था कि लॉकडाउन बढ़ाने से कोरोना संक्रमण को रोकने में सफलता मिलेगी.  

ये भी पढ़ें- पटना पहुंची 6.14 लाख कोरोना वैक्सीन, मंगल पांडेय बोले-युद्धस्तर पर करेंगे टीकाकरण

इस मीटिंग के दौरान और भी सुझाव सामने आए जिसमें मुख्य सुझाव था कि शादी में लोगों की संख्या को घटाया जाए. क्योंकि गांवों में शादी के दौरान भारी मात्रा में भीड़ इकट्ठा हो रही है. इससे कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा अधिक रहता है. 

इधर, लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का मुख्य कारण  कोरोना संक्रमण में कमी बताया जा रहा है. पटना जिला प्रशासन ने तो लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव भी भेजा है. इसका एकमात्र कारण पटना में 42 दिन बाद 1000 कम नए कोरोना केस मिलना हैं. साथ ही बुधवार को पटना में मात्र 977 नए केस मिले, जबकि 8 अप्रैल को यह संख्या 743 थी. इसके बाद लगातार संख्या दोगुनी रफ्तार से बढ़ी. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी विस्तार से कोरोना संक्रमण संबधी जानकारी दी थी. 

ऐसे में एक नजर कोरोना के आंकड़ों पर डालें, विश्लेषण करें तो स्पष्ट हो जाता है कि लॉकडाउन लगे रहना चाहिए.

  • 12 दिनों में 1,38,327 कोरोना पीड़ित हुए, जबकि 1,46,950 लोग स्वस्थ हुए.
  • 14 दिनों बाद पहली बार कोरोना पीड़ितों की संख्या लाख के नीचे आई है. 12 मई को कोरोना पीड़ितों की संख्या 99,263 थी.
  • कोरोना संक्रमण दर 13 दिन में घट कर आधी हुई. इसमें लगातार नौवें दिन गिरावट आई. 30 अप्रैल को 16.14 थी, 12 मई को 8.82 फीसदी हुई. 
  • 23 दिन बाद टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10,000 से कम हुई. 12 मई को 9,863 कोरोना के नए केस मिले.
  • सैंपल जांच की संख्या भी बढ़ी है. 12 मई को 1,11,740 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए.
  • रिकवरी रेट यानी कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 83.43 हो गई है.
  • एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार घट रही है.