
Jaipur : केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए वेंटिलेटर को लेकर अब सियासत गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) द्वारा दिए गए बयान पर सरकार को घेरते हुए कहा की सरकार कोविड मरीजों (Covid patients) को बचाने के लिए जो व्यवस्थाओं की जा सकती है, उन पर ध्यान दें तो ज्यादा अच्छा रहेगा.
ये भी पढ़ें-टीका की खरीद के लिए गहलोत सरकार निकालेगी ग्लोबल टेंडर, नर्सिंग कर्मियों के पदनाम बदलने को मंजूरी
विधायक रामलाल शर्मा (Ramlal Sharma) ने कहा कि, ‘कल प्रदेश सरकार में काबिना परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास मीडिया के कैमरों के सामने तेजी से चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे कि पाप लगेगा तुम्हें! निश्चित रूप से पाप तो उन लोगों को लगेगा, जिन्होंने समय रहते काम नहीं किया. क्यों नहीं आपने 1500 वेंटिलेटर जो प्रधानमंत्री केयर फंड से आए, वो आज कितने जनता के काम आ रहे हैं? पाप उन लोगों को लगेगा जिन्होंने जयपुर, अजमेर, बीकानेर और अलवर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए केंद्र सरकार ने पैसे दिए. क्यों नहीं आपने ऑक्सीजन प्लांट लगाए. केंद्र सरकार पर भेदभाव के आरोप भी लगाए जा रहे हैं. महाराष्ट्र में भी कांग्रेस की सरकार है तो वहां सबसे ज्यादा ऑक्सीजन का वितरण किया जा रहा है.
हकीकत तो यह है कि केंद्र सरकार राजस्थान को चाहे जितनी ऑक्सीजन देने के लिए तैयार है, लेकिन राजस्थान सरकार के पास ऑक्सीजन लाने के लिए टैंकर नहीं है. सरकार अपनी नाकामी छुपा रही है.’
रामलाल शर्मा ने कहा प्रदेश में चिकित्सा महकमे की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है. जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र इन पर कितने कोविड मरीजों को लाभ दिया जा रहा है, राजस्थान के अंदर एक भी सीएचसी एवं पीएचसी के अंदर कोविड-19 मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है. पाप उन लोगों को लगेगा, जो आज कोविड-19 बीमारी से जूझ रहे हैं, जो संघर्ष कर रहे हैं उसके उपरांत भी सरकारी संस्थाओं के अंदर उनको इलाज नहीं मिल रहा है.
रिपोर्ट : प्रदीप सोनी
ये भी पढ़ें-Rajasthan Corona Update: 16,384 नए मामले आए सामने, 164 मरीजों की हुई मौत
