
नरसिंहपुर: कोरोना के नाम पर देश मे जिस तरह से भय का भूत और एक दूसरे से दूरी का माहौल बना है. उस दौर में नरसिंहपुर की एक निजी अस्पताल ने इसी दूरी को दूर कर नजदीकी को कोरोना से लड़ने में बेहद अहम साबित किया है. अस्पताल की ये पहल इतनी कारगर साबित हुई है कि थमती सांसो के लिए ये जिंदगी दे रही है.
अनाथों के नाथ बनेंगे शिवराज मामा, बच्चों के लालन-पालन को हर माह देंगे 5 हजार रुपये, मुफ्त शिक्षा भी
दरअसल नरसिंहपुर के इस निजी अस्पताल में कोरोना से संक्रमित मरीजों पर किया गया टच या फीलिंग्स थेरेपी का प्रयोग बेहद कारगर साबित हुआ है. अस्पताल में अकेले मरीज का मनोबल अकेलेपन में टूटने से मौत की बातें भी सामने आने लगीं थी. इस बात को लेकर नरसिंहपुर के डॉक्टर अभिजीत नीखरा ने कोरोना ग्रस्त मरीजों के लिए फीलिंग्स या टच थेरेपी देने का मन बनाया.
कुछ समय मरीज के साथ रहने की दिया
निजी अस्पताल के डॉक्टर अभिजीत नीखरा ने अपनी दवा के असर के लिए मरीजों के मनोबल और उनकी डाइट पर फोकस किया तो पाया कि दोनों के लिए डॉक्टर के अलावा उनके परिजन ही मददगार साबित हो सकते हैं. मरीजों के ऐसे परिजन जिनमें एंटीबॉडी बन गयी हो उन्हें मरीजों के साथ कोविड वार्ड में कुछ समय मरीज के साथ रहने की सुविधा दी गयी.
किसी की पत्नी तो दोस्त ने दिया नया जीवन
इस शुरुआत के साथ देखते ही देखते मरीजों के आत्मविश्वास के साथ साथ सेहत में भी जमकर बढोत्तरी हुई. पंद्रह दिन अस्पताल में बिताने वाले कमलेश बताते हैं कि उन्हें उनकी हालत का खुद पता नहीं था पर वे इतना जरूर कहते हैं कि डॉक्टर और उनकी पत्नी की कोविड वार्ड से लेकर आईसीयू में की गई मेहनत ने उन्हें नया जीवन दिया है. इलाज के दौरान उनकी पत्नी हर पल उनके साथ रहीं. भोजन कराने से लेकर सेवा करने का सारा काम उनकी पत्नी ने कोविड वार्ड में किया. वहीं भर्ती साजिद ने अपने मित्र सुधीर की थमती सांसों को जिंदगी देने का बीड़ा उठाया और करीब एक माह तक अपने दोस्त की खातिर वे इस कोविड वार्ड में रहे.
बड़ी लापरवाहीः वैक्सीनेशन के बाद बुखार की जगह दे दी शुगर की गोलियां, पांच लोगों ने की उल्टियां
फीलिंग्स थेरेपी कारगर साबित हुई
जिस कोविड वार्ड के नाम से हम आप डर जाते हैं दरअसल वहां डर का नही सतर्कता का काम है. इस थेरेपी से एक बात समझ आती है कि मरने वालों में ज्यादातर मौतें अपनो से बिछड़कर टूटे मनोबल और देखरेख के अभाव में हो रही है. ऐसे में ये फीलिंग्स थेरेपी कोरोना मरीजों के लिए बेहद कारगर साबित हो रही है.
WATCH LIVE TV
