
Alwar: जिले में कोरोना (Corona) के बढ़ते मरीजों के मध्य नजर जिला प्रशासन ने अलवर शहर के सर्वाधिक प्रभावित काला कुआं एरिया को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर दिया है. अब यहां 15 मई से 22 मई तक सभी कुछ बंद रहेगा.
यह भी पढ़ें- Rajasthan में शुरू होगी Genome Sequencing की सुविधा, Strain का पता लगाकर होगा इलाज!
जीरो मोबिलिटी एरिया घोषित होते ही यहां नगर परिषद द्वारा बेरिकेट्स लगाने का काम शुरू हो गया है. मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है. अलवर जिला प्रशासन के अनुसार इलाके में 15 मई की सुबह 5 से 22 मई की रात 12 बजे तक मोबिलिटी एरिया प्रभावी रहेगा. इस क्षेत्र में 13 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं.
यह भी पढ़ें- सांगानेर विधायक से नहीं देखा जा रहा लोगों का दुख, बोले- CHC में बनवाएं Covid Center
इस क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति अपने घर से बाहर के बिना अनुमत कार्य से नहीं घूम सकेंगे. इस क्षेत्र में सभी वाणिज्यिक संस्थान बंद रहेंगे. सभी सामूहिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगे. जिन वाहनों को अनुमति नहीं है, वह पूरी तरह प्रतिबंध रहेंगे. आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए राजकीय परिचय पत्र मान्य होंगे. धार्मिक स्थल बंद रहेंगे सिर्फ पुजारी पूजा-पाठ कर सकेंगे. क्षेत्र की सभी दुकानें प्रतिष्ठान फल सब्जी मंडी गैर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे.
की जाएंगी ये व्यवस्थाएं
इस दौरान रसद अधिकारी खाद्य सामग्री में सरस डेयरी दूध की आपूर्ति डोर टू डोर कराने की व्यवस्था करेंगे. इस क्षेत्र में सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे तक ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर आने जाने वाले वाहनों को उतारने हुए चढ़ाने की अनुमति होगी. इस इलाके में 400 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज हैं.
क्या कहना है अलवर जिला कलेक्टर का
अलवर जिला कलेक्टर ने बताया कि जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में संपूर्ण लॉकडाउन (Complete lockdown) को सख्ती से लागू कराया जाएगा. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी नियमित रूप से निगरानी रखेंगे. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि इस कोरोना वायरस से अकेले लड़ना मुश्किल है. अब घरों में रहकर ही लड़ना है क्योंकि अस्पतालों में भी सीमित संसाधन हैं.
घर पर ही मास्क लगाकर रहें. परिवार और समाज के लिए घर से बाहर न निकलें. शादियों पर भी पाबंदी है लेकिन पूर्व में तय शादियों में या तो कोर्ट में इस या 11 व्यक्ति ही जाकर शादी कर सकते हैं.
Reporter- Jugal Gandhi
