
Patna: बिहार (Bihar) में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर की वजह से लगातार मामले सामने आ रहे हैं. वहीं अब गंगा नदी में शव मिलने की घटनाएं भी सामने आ रही है. जिस वजह से विपक्ष एक बार फिर से राज्य सरकार पर हमलावर हो गया है. RJD के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने ट्विटर पर एक बार फिर से सरकार पर निशाना साधा है.
गंगा नदी, पटना में कई दिनों से लाशें बह रही है। सरकार नदारद है। गाँव-गाँव संक्रमण फैल चुका है। साधारण दवाएँ तक गाँवो में उपलब्ध नहीं है। गंगा में ऐसे लाशें बहेंगी तो बड़ी आबादी को संक्रमण का ख़तरा है। समय रहते उपाय और बचाव किया जाए। pic.twitter.com/a1aQuP4IdF
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 13, 2021
तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया है. इस विडियो को शेयर करने के दौरान उन्होंने लिखा है, ‘गंगा नदी, पटना में कई दिनों से लाशें बह रही है.सरकार नदारद है. गांव-गांव संक्रमण फैल चुका है. साधारण दवाएं तक गांवों में उपलब्ध नहीं है. गंगा में ऐसे लाशें बहेंगी तो बड़ी आबादी को संक्रमण का ख़तरा है. समय रहते उपाय और बचाव किया जाए.
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव से पहले लालू प्रसाद यादव भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं. इस दौरान उन्होंने ट्वीटर पर सरकार से कई सवाल पूछे थे.इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, ‘ जीते जी दवा, ऑक्सीजन, बेड और इलाज नहीं दिया. मरने के बाद लकड़ी, दो गज कफ़न और ज़मीन भी नसीब नहीं हुआ. दुर्गति के लिए शवों को गंगा में फेंक दिया. कुत्ते लाशों को नोच रहे है. हिंदुओं को दफ़नाया जा रहा है. कहाँ ले जा रहे है देश और इंसानियत को??’
ये भी पढ़ें- पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर पत्नी की CM नीतीश को चेतावनी, कहा-उन्हें कोरोना हुआ तो ठीक नहीं होगा
इसके अलावा इस मामले पर पटना हाईकोर्ट ने भी सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है. इस दौरान कोर्ट ने कहा है कि वो जानना चाहते है कि सरकार इस इस मामले पर अभी तक क्या किया है.
