News in Brief

Jaipur : राजधानी में देर रात बड़ा हादसा (Road Accident) हो गया. घटना मानसरोवर थाना इलाके के बदरवास की है. जहां देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 

ये भी पढ़ें-Rajasthan में घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले, 12 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक

हादसे (Accident) में बाद मौके पर वाहनों का जाम लग गया. सूचना मिलने पर मानसरोवर थाना पुलिसऔर दुर्घटना थाना साउथ की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को मोर्चरी में रखवाया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोडाला थाने में तैनात कांस्टेबल जगदीश चौधरी का गुरूवार को जन्मदिन था. 

माना जा रहा है कि जगदीश अपने एक साथी और एक युवती के साथ जन्मदिन मनाकर आ रहा था. इसी दौरान बदरवास के पास ओवरटेक करने के चलते किसी ट्रक या ट्रेलर ने उनकी कार को टक्कर मारी. हादसे के वक्त कार सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू की है.

ये भी पढ़ें-Rajasthan में शुरू होगी Genome Sequencing की सुविधा, Strain का पता लगाकर होगा इलाज!