News in Brief

Dausa : राजस्थान के दौसा (Dausa News) के कोलवा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बैठे एक राहगीर को डंपर ने कुचल दिया. जामा निवासी राहगीर निरंजन बैरवा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी. 

ये भी पढ़ें-CM Ashok Gehlot और उनकी पत्नी ने दी Corona को मात, Negative आई Report

परिजन भी मौके पर पहुंचे. घटनाक्रम को देखकर परिजनों की चित्कार निकल उठी. बताया जा रहा हैनिरंजन बैरवा बीमार था और दौसा डॉक्टर को दिखाने आया था. दिखाने के बाद दवा लेकर वापस गांव लौट रहा था. 

उसी दौरान वह सुस्ताने के लिए सड़क किनारे बैठ गया. तभी वह हादसे का शिकार हो गया. फिलहाल पुलिस (Dausa Police) ने मृतक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की तहकीकात शुरू कर दी. वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-Rajasthan में शुरू होगी Genome Sequencing की सुविधा, Strain का पता लगाकर होगा इलाज!