News in Brief

Kota: सांगोद (Sangod) में गुरुवार रात उजाड़ नदी किनारे एक खेत मे जुआं खेलते समय पुलिस की दबिश से बचकर भागते समय एक युवक नदी में कूद गया. 

यह भी पढ़ें- Baran: संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

मृतक के साथ जुआं खेल रहे साथियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने युवक को बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गईं. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें- Kota: वरदान साबित हो रही ओम बिरला की पहल, हजारों मरीजों को मिल रहा लाभ

घटनाक्रम के अनुसार, उजाड़ नदी के पास एक खेत मे जुआं खेलते समय पुलिस ने दबिश दी तो जुआं खेल रहे लोग भाग निकले. इस दौरान सांगोद निवासी शाहिद मंसूरी पुलिस को आता देख नदी में कूद गया. उसके बाद उसकी मौत हो गयी. 

क्या कहना है मृतक के साथियों का
शाहिद के साथ जुआं खेल रहे अन्य साथियों का आरोप है कि पुलिस ने शाहिद को नदी से बाहर निकाला और उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई. बाद में गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया. सैकड़ों की तादाद में लोग यहां जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. 

कोटा से भी पुलिस अधिकारी सांगोद पहुंचे और पीड़ित लोगों से चर्चा की. इसके बाद देर रात को ही मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया. इसकी रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा. मामले में सरकारी नियम अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा देना तय हुआ है.

Reporter- Hemant Suman