News in Brief

Pratapgarh: जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र (Suhagpura Thana Area) के ग्राम पंचायत दतियार में गत शुक्रवार रात एक युवक की गला काट कर हत्या (Murder) करने के आरोप में पुलिस (Police) ने उसकी नाबालिग पत्नी को डिटेन किया है. 

यह भी पढ़ें- अचानक बोल पड़ी बुजुर्ग महिला की लाश! बोली- बेटा अज्जू, चाय पिला दे

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि नाबालिग ने ही सोते हुए युवक पर तलवार से वार किया था. युवक अपनी पत्नी को पीटता था. साथ ही उसके अपने देवर से ही नाजायज संबंध थे. इसके चलते उसने यह जघन्य कृत्य किया. 

यह भी पढ़ें- बच्चे के सामने पति ने पत्नी को मारी गोली, गांव वालों ने पेड़ से बांधा

सुहागपुरा थाना अधिकारी छबिलाल मीणा (Chhabilal Meena) ने बताया कि गत शनिवार को सुबह सूचना मिली कि दतियार गांव में आए हुए भनेज गांव निवासी युवक श्यामलाल की किसी ने गला रेत कर हत्या कर दी. शव उसके ससुराल में पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां घर की दहलीज पर श्याम लाल का शव औंधे मुंह पड़ा था. श्यामलाल के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था.

छानबानी में निकली हत्या की बात
पुलिस ने इस मामले में सुहागपुरा थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने उसकी पत्नी से मनोवैज्ञानिक पूछताछ की और साइबर सेल के प्रभारी फेलीराम से तकनीकी सहायता लेकर अनुसंधान किया तो यह सामने आया कि हत्या में उसकी नाबालिग पत्नी ही शामिल है. 

Reporter- Vivek Upadhyay