News in Brief

नई दिल्ली. ट्रेन से आप कई सफर कर चुके होंगे और कोरोना वायरस खत्म होने के बाद आप फिर ट्रेन से सफर कर कहीं घूमने के लिए जाएंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेन के डिब्बों में कई तरह के इंडीकेशन बन होते हैं. जिन्हें जानना बहुत जरूरी होता है. ट्रेन के डिब्बे के इंडीकेशन नहीं जानने की वजह से कई बार लोग गलत डिब्बों में चढ़ जाते हैं. तो आइए जानते हैं डिब्बों में इंडीकेशन के बारे में…….

अगर डिब्बे पर हो पीली लाइनें?
अगर डिब्बे के आखिरी में पीली रंग की लाइनें होती हैं तो समझ जाइए कि यह अनआरक्षित कोच है यानी जनरल कोच है. इसमें टिकट नंबर की आवश्यकता नहीं है. साथ ही सेंकेड क्लास के डिब्बों पर भी पीली रंग की लाइनें बनी होती हैं. अब दूर से ही समझ जाएंगे कि पीले रंग के लाइनों वाला डिब्बा कौन सा है.

अगर डिब्बे पर हो सफेद लाइनें?
अगर नीले रंग के डिब्बों पर हल्के नीले या सफेद रंग से खींची लाइनें बनी हैं तो इसका मतलबह है कि डिब्बा स्लीपर क्लास का है.

नीले पर पीली लाइनें?
अगर बैंगनी रंग के डिब्बे में पीली रंग की मोटी धारियां हैं तो ये डिब्बा दिव्यांग और बीमार लोगों के लिए आरक्षित है.

ग्रीन रंग की लाइनें?
अगर ग्रे कलर के डिब्बों पर हरी रंग की धारियां बनी है तो इसका मतलब है कि यह कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होता है. यह अक्सर मुंबई लोकल में देखने को मिलता है.

ग्रे में लाल रंग की धारियां?
ग्रे में लाल रंग की लाइनें हो तो समझ जाइए ये फर्स्ट क्लास कोच के बारे में बताते हैं. यह लोकल ट्रेनों के लिए होता है.

WATCH LIVE TV