News in Brief

रायपुरः देश में कोरोना की दूसरी लहर आने के साथ ही छत्तीसगढ़ सबसे प्रभावशाली राज्यों में से एक रहा, जहां कोरोना मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही थी. बाकी राज्यों की ही तरह यहां भी पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में कमी आई. बीते 24 घंटों में 10,444 मरीज स्वस्थ भी हुए. 

राजधानी में सुधरते हालात
अप्रैल महीने में राजधानी रायपुर कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां आने वाले मरीजों की संख्या कम हुई. शुक्रवार को यहां 358 मरीजों की पुष्टि हुई. प्रदेश में शुक्रवार को 63,094 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ, जिनमें 7594 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. कुल 172 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा.

यह भी पढ़ेंः-डिजाइन के लिए नहीं होती ट्रेन पर लगी ये धारियां, होता है यह मतलब, आप भी जानें

घट रहा पॉजिटिविटी रेट 
अप्रैल माह में हर दिन 16 हजार से ज्यादा कोरोन केस आ रहे थे, उस दौरान प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 25 फीसदी से ज्यादा था. यानी कि 100 लोगों की टेस्टिंग कराने पर 25 लोग संक्रमित आ रहे थे. 14 मई को पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी रहा, यानी 100 लोगों की कोरोना जांच कराने पर 12 लोग पॉजिटिव आ रहे हैं. 

इन जिलों में बढ़ रहे मरीज
राजधानी रायपुर में केस जरूर कम होने लगे, लेकिन बाकी जिलों में केस बढ़ रहे. शुक्रवार को सूरजपुर में 518, जांजगीर-चांपा में 571, बालौदबाजार में 532, सरगुजा में 496, रायगढ़ में 571 मरीजों की पुष्टि हुई. वहीं दुर्ग में 273 और बिलासपुर में 324 मरीज सामने आए.

यह भी पढ़ेंः- कोरोना के सुधरे हालातः पिछले 24 घंटे में 11,671 स्वस्थ, पॉजिटिविटी रेट 11.8 फीसदी

WATCH LIVE TV