News in Brief

नई दिल्ली. SBI Clerk Recruitment 2021 : देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI ) ने क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. भर्ती के जरिए कुल 5237 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर तुरंत अप्लाई कर दें.

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थी केवल एक राज्य के लिए ही आवेदन कर सकते हैं. इसलिए उनको सलाह है कि आवेदन से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जिस भी राज्य के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, आपको वहां की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) आता है.

महत्वपूर्ण तिथियां 
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि – 27 अप्रैल 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 17 मई 2021
प्री एग्जाम ट्रेनिंग कॉल लेटर – 26 मई 2021
प्रीलिम्स एग्जाम डेट – जून 2021 
मेन एग्जाम – 31 जुलाई 2021

आवेदन की योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री ले चुके अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा जो अभ्यर्थी फाइन ईयर में हैं वो भी आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की 20 वर्ष से 28 वर्ष होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थियों जन्म 2 अप्रैल 1993 से पहले और 1 अप्रैल 2001 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए. आयु की गणना 16 अगस्त 2021 से की जाएगी.

चयन प्रक्रिया 
अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और स्थानीय भाषा में टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं. 

ऐसे करें अप्लाई
– सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
– ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करियर सेक्शन पर क्लिक करें.
– अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर करके फीस जमा करें और सबमिट करें.
– फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

WATCH LIVE TV