News in Brief

नई दिल्ली:  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर का पूरी दुनिया सामना कर रही है. पूरी दुनिया कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने और इसके लिए टीके विकसित करने में लगी हुई है.भारत में कोविड का ये नया वेरिएंट तबाही मचा रहा है. सरकार इस वेरियंट से लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है. इसी बीच दुनिया भर में सरोकार के लिए मशहूर माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स  (Bill Gates) ने भारत और कोरोना वैक्‍सीन (Corona Vaccine) को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है.

क्या बोले बिल गेट्स ?
 रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भीषण संकट के बीच बिल गेट्स पर दूसरे देशों से वैक्सीन बनाने से रोकने का आरोप लगाया जा रहा है. स्काई न्यूज के साथ एक इंटरर्व्यू में बिल गेट्स से पूछा गया कि  इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ को बदलना संभव होगा, जिससे कोविड वैक्सीन का फॉर्मूला शेयर करने में सक्षम हो सके. 

इसका जवाब देते हुए बिल गेट्स ने कहा, ‘कोरोना वैक्सीन का फॉर्मूला विकासशील देशों को नहीं दिया जाना चाहिए. इस वजह से विकासशील और गरीब देशों को कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें वैक्सीन का फॉर्मूला नहीं मिलना चाहिए.’

नहीं देना चाहिए दावा का फर्मूला: बिल गेट्स 
बिल गेट्स ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, ‘भले ही दुनिया में वैक्सीन बनाने वाली बहुत सी फैक्टरियां हैं, और लोग टीके की सुरक्षा को लेकर बहुत ही गंभीर हैं. फिर भी दवा का फार्मूला नहीं दिया जाना चाहिए.’ 

वैक्सीन फॉर्मूला किसी रेसिपी की तरह नहीं: बिल गेट्स 
उन्होंने कहा, ‘यूएस की जॉनसन एंड जॉनसन फैक्ट्री और भारत की एक फैक्टरी में अंतर होता है. वैक्सीन को हम अपने पैसे और अपनी विशेषज्ञता से बनाते हैं. वैक्सीन फॉर्मूला किसी रेसिपी की तरह नहीं है कि इसे किसी के भी साथ शेयर किया जा सके. इसके लिए बहुत अधिक सावधानी रखनी होती है, टेस्टिंग करनी होती है, ट्रायल्स करने होते हैं. वैक्सीन बनने के दौरान की हर चीज बहुत ही सावधानी से देखनी होती है.’

VIDEO: बाघ ने सुअर को बनाया अपना शिकार, मुफ्त की दावत खाने पहुंच गया मगरमच्छ, फिर…

अगर आप भी प्लाज्मा के लिए सोशल मीडिया पर करते है नंबर शेयर, तो हो सकते हैं ठगी का शिकार

WATCH LIVE TV