News in Brief

नई दिल्ली: आमतौर पर देखा जाता है कि हड़बड़ी में हमारे हाथ से कोई न कोई सामान गिर कर टूट जाता है. हालांकि इन सब बातों से कई लोग सोचते हैं कि यह किसी तरह का अपशकुन है. अगर आपके साथ कभी ऐसा हुआ है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि हाथों से चीजों का गिरना या फिर इस तरह की किसी घटना का होना किस प्रकार के वास्तु दोष को दर्शाता है उसका अच्छा प्रभाव पड़ता है या बुरा…

घर में भी असुरक्षित बेटियां : तीन युवकों ने घर में घुसकर किया गैंगरेप, 50,000 रुपये भी लूट लिए

1. उबलते हुए दूध का गिरना
आमतौर पर यह हर घर में हुआ है कि गैस पर रखकर दूध भूल गए और वह उबल कर गिर गया. आपको बता दें कि दूध को चंद्रमा से जोड़कर देखा गया है और वास्तु के अनुसार बताया जाता है कि उबलते दूध के गिरने की वजह से सुख समृद्धि में बाधा आती है. उबलते दूध का गिरना यानी परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई झगड़ा होने का भी संकेत माना गया है.

2. तेल का पात्र हाथ से गिर जाएं
अगर तेल का पात्र या बर्तन आपके हाथ से छूट जाए या लुढ़क जाए या फिर कढ़ाई में डालते वक्त तेल का पात्र आपके हाथों से गिर जाए तो इस परिस्थिति में परिवार पर कोई बड़ा संकट आ सकता है. आने वाले समय में आप के ऊपर कोई बड़ा खर्च भी हो सकता है. ऐसे में आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए तथा फिजूल खर्च पर रोक लगानी चाहिए.

3. अनाज का गिरना
अगर अनाज जैसे गेहूं या चावल गिर जाए तो इसे भी बड़ा अपशकुन माना गया है, क्योंकि हमारे हिंदू धर्म में अनाज का अपमान यानी अन्नपूर्णा मां का अपमान माना गया है. अतः जाने अनजाने में अगर आपके साथ इस तरह की गलती हो जाए या आपके हाथ से अनाज गिर जाए या फिर पैरों तले लगे तो उसे उठाकर अपने माथे से लगा ले और आपसे हुई इस गलती के लिए क्षमा अवश्य मांगे. वरना मां अन्नपूर्णा का यह अपमान आपके घर में दरिद्रता ला सकता है.

अपनों पे करम, गैरों पे सितम: उज्जैन में नेता जी ने कार्यकर्ताओं को लगवाई वैक्सीन, बाकी जनता भटक रही

4. सुहाग का सिंदूर का गिरना
सुहाग की निशानी माने जाने वाला सिंदूर यदि किसी भी कारण से आपके हाथों से गिर जाए तो यह एक बहुत ही ज्यादा बुरा संकेत माना गया है. सिंदूर का सीधा कनेक्शन पति से होता है इसलिए अगर इस तरह की स्थिति हो तो इसका सीधा असर आपके पति पर पड़ता है. आपका पति भारी परेशानी में भी फंस सकता हैं या उन्हें उनके व्यापार से संबंधित किसी तरह का बड़ा नुकसान हो सकता है. 

WATCH LIVE TV