News in Brief

लखनऊ: यूपी के सभी जिलों में पुलिस इकाई, कार्यालयों और पुलिस लाइन में कोविड केयर सेंटर की स्थापना हुई है. उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने अपनी धनराशि एकत्रित कर के हर जिले में कोविड केयर सेंटर की स्थापना की है. 

कोविड केयर सेंटर की स्थापना
प्रदेश के 66 जिलों में स्थित पुलिस लाइन में कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई है. खास बात यह है इसमें पुलिस ने इसके लिए खुद इंतजाम किए हैं. इसके अलावा जिन ग्रामीण जनपदों में पुलिस लाइन नहीं है उसके स्थान पर दूसरे अस्पताल और स्टेडियमों में कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई है. 

कुल 2993 बेड हैं उपलब्ध 
यूपी के सभी जनपदों में स्थित पुलिस के कोविड केयर सेंटर में  कुल 2993 बेड उपलब्ध हैं. पीएससी की कुल 34 वाहनियों में कॉविड केयर सेंटर की स्थापना की गई है. कोरोना महामारी की चुनौती से निपटने के लिए शासन-प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सख्त निर्देश हैं कि कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती से लगाम लगाएं. साथ ही एनएसए जैसी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए. 

ग्रामीण इलाकों में कोरोना से जंग के लिए योगी सरकार ने सभी 75 जिलों में तैनात किए नोडल अधिकरी

सभी जिलों में तैनात किए गए नोडल अधिकारी
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए योगी सरकार ने एसीएस/प्रमुख सचिव/सचिव स्तर के 59 अफसरों को 75 जिलों में वरिष्ठ नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है. ये सभी नोडल अधिकारी एक हफ्ते संबंधित जिले में प्रवास करेंगे. जिले में प्रवास के दौरान कोरोना संक्रमण रोकथाम, सीएचसी और पीएचसी में ऑक्सिजन बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे. इसके साथ ही जिला प्रशासन के कार्यों का निरीक्षण कर उसकी समीक्षा करेंगे. एक हफ्ते बाद वापस आकर शासन को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे.

पिछले 24 घंटे में आए 12,547 नए मामले
यूपी में कोरोना के नए केस में लगातार कमी आ रही है. साथ ही रिकवर मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 12,547 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 28,404 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं. वहीं, 281 मरीजों की मौत हो गई है.

WATCH LIVE TV