
Dausa: राजस्थान (Rajasthan) के कई जिलों में कोरोना (Corona) का कहर लगातार जारी है. वहीं, दौसा जिले में आज 325 पॉजिटिव केस मिले. जनवरी माह में जिले में 32 केस मिले थे जबकि फरवरी माह में महज 5 केस आये थे. वहीं, मार्च माह में केवल 21 केस मिले थे.
यह भी पढ़ें- Rajasthan Corona Update: 24 घंटे में आए 14,289 नए केस, Jaipur बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट
बता दें कि अप्रैल माह में 4280 नए केसेस के साथ कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ. मई माह में अब तक 5035 पॉजिटिव मिल चुके हैं. इस माह प्रतिदिन तीन सौ से अधिक केस मिल रहे हैं. 2021 में कोविड से अब तक 46 मौतें हो चुकी हैं जबकि 2020 में मौत का आंकड़ा 24 था.
यह भी पढ़ें- अबूझ सावे ने बढ़ाई पुलिस प्रशासन की सिरदर्दी! Chomu उपखंड में आज हो रहीं 51 शादियां
बता दें कि शुक्रवार को राजस्थान (Rajasthan) में एक बार फिर से कोरोना विस्फोट (Corona explosion) हुआ. यहां 24 घंटों में 14,289 कोरोना केस दर्ज हुए हैं. इनमें सबसे अधिक केस जयपुर में दर्ज हुए. यहां 24 घंटों में 2823 नए केस आए.
वहीं, जोधपुर में 708, उदयपुर में 688, अलवर में 1368, अजमेर में 496, बांसवाड़ा में 91, बारां में 190, बाड़मेर में 203, भरतपुर में 575, भीलवाड़ा में 306, बीकानेर में 412, बूंदी में 122, चितौड़गढ़ में 417, चूरू में 342, दोसा में 341, धौलपुर में 82, डूंगरपुर में 297, गंगानगर में 302, हनुमानगढ़ में 302, जैसलमेर में 496, जालौर में 53, झालावाड़ में 242, झुंझुनू में 574, करौली में 114, कोटा में 773, नागौर में 194, पाली में 223, प्रतापगढ़ में 94, राजसमंद में 282, सवाई माधोपुर में 225, सीकर में 674, सिरोही में 157, टोंक में 123 पॉजिटिव आए.
Reporter- Laxmiavtar
