
Barmer: जिले के रागेश्वरी थाना क्षेत्र (Rageshwari police station area) के छोटू गांव में जमीनी विवाद (Land Dispute) को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है.
यह भी पढ़ें- Jodhpur Range Police महानिरीक्षक ने किया पोकरण थाने का निरीक्षण, दिए ये विशेष निर्देश
कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोग वाहनों में सवार होकर आए और फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया. फायरिंग में एक पक्ष के चार लोग गंभीर घायल हो गए और एक जने की मौत हो गई. वारदात की सूचना मिलने पर रागेश्वरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
यह भी पढ़ें- Jaisalmer: भारत-पाक सीमावर्ती क्षेत्र के पास BSF ने संदिग्ध को पकड़ा, पूछताछ जारी
पुलिस के अनुसार, रागेश्वरी थाना क्षेत्र के छोटू गांव में पारिवारिक पुस्तैनी जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद झगड़ा हुआ. इस दौरान वाहनों में सवार होकर आए एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया. फायरिंग के दौरान गोली लगने से प्रतापराम (25) पुत्र ठाकराराम निवासी धमाणा का गोलिया सांचौर की मौत हो गई.
चार लोग गंभीर घायल हुए फिलहाल चारों का अस्पताल में इलाज जारी है पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मौके पर पहुंच कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा मृतक के शव को गुडामालानी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.
Reporter- Bhupesh Acharya
