

कोटद्वार: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के एक गांव में रहने वाले 141 लोगों में से 51 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है. अधिकारियों ने ये जानकारी शनिवार को दी. उन्होंने कहा कि गांव को निषेध घोषित कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने कोरोना की चपटे में आए सभी ग्रामीणों को होम आइसोलेशन में रखा है. सावधानी के तौर पर पास के पाटीसैण बाजार को भी बंद कर दिया गया है.
Gargle Effect On Corona: दिन में कितनी बार करना चाहिए गरारा, जानें इसके फायदे और नुकसान
11 मई को लिए गए थे ग्रामीणों की जांच के लिए सैंपल
उप जिलाधिकारी, सत्पुली संदीप कुमार ने कहा है कि एकेश्वर प्रखंड के कुरख्याल गांव के निवासियों में पिछले कुछ दिनों से बुखार जैसे कोविड-19 के लक्षण दिखाई दे रहे थे. पाटीसैण के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य विभाग के एक दल ने 11 मई को जांच के लिए गांववालों के सैंपल लिए.
141 ग्रामीणों में से 51 कोरोना पॉजिटिव
शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट आई तो कुल 141 ग्रामीणों में से 51 कोरोना पॉजिटिव पाए गए. उन्होंने कहाकि गांववालों को घर पर आइसोलेशन में रखा गया है और उन सभी को चिकित्सीय किट उपलब्ध कराई गई है जबकि गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है.
शादी में शामिल होना है तो दूल्हा-दूल्हन समेत सभी बाराती साथ में रखें RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट, नहीं तो हो जाएगा केस दर्ज
कुमार ने कहा कि कुरख्याल के निकटवर्ती गांव में भी 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से गांवों में संक्रमित लोगों के संपर्क में रहने को कहा गया है. उनके स्वास्थ्य में किसी तरह की स्थिति बिगड़ने की हालत में उन्हें सत्पुली के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जा सके.
ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी
बता दें कि देश में ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा था कि महामारी ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रही है और हर राज्य सरकार इसे रोकने का प्रयास कर रही है.
केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार को दी आर्थिक सहायता, जानिए कितनी?
WATCH LIVE TV

