

Pali: जिले में कोरोना (Corona) कहर इस कदर बढ़ा है कि हर दिन दो सौ से पार मरीज संक्रमित आ रहे हैं तो अभी तक कोरोना से तीन सौ से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है.
यह भी पढ़ें- Jodhpur Range Police महानिरीक्षक ने किया पोकरण थाने का निरीक्षण, दिए ये विशेष निर्देश
जिला मुख्यालय के सबसे बड़े अस्पताल बांगड़ में एक बेड खाली नहीं है. बावजूद इसके लोगों में आज भी कोरोना को लेकर कोई भय नहीं है. आम दिनों की तरह ही घर से बाहर निकलना, बिना सोशल डिस्टेंस (Social Distance) के भीड़ जमा होना आम बात हो है.
यह भी पढ़ें- कोरोना में मदद के लिए आगे आई वेलफेयर सोसायटी, Oxygen Plant के लिए दिए 55 लाख
बिना मास्क उड़ रही थी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां
वीकेंड लॉकडाउन के साथ प्रदेश में 24 मई तक सख्त लॉकडाउन है. जब ज़ी मीडिया की टीम अल सुबह सब्जी मंडी पहुंची तो वहां का जो नजारा सामने आया, उसे देखकर कहीं से भी नहीं लग रहा था कि कोई लॉकडाउन है. आम दिनों की तरह मंडी में भीड़ जमा लोग दुकानों पर उमड़ रहे थे.
बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेंस के लोग कोरोना को ही एक तरह से चिढ़ा रहे थे. आमजन के साथ दुकानदार भी बिना मास्क सब्जी बेचते नजर आ रहे थे. कैमरे की नजर पड़ते ही लोग मास्क लगाने को दौड़ते. बता दें कि हर दिन बीस से पच्चीस लोग कोरोना से मौत के शिकार हो रहे हैं लेकिन जनता के किसी भी प्रकार का कोई डर नहीं है.
प्रदेश में भले ही सख्त लॉकडाउन लगाने की बात की जा रही हो लेकिन प्रशाशन भी अब लाचार दिखाई दे रहा. अगर यही हाल लोगों का रहा तो जिले में कोरोना का विकराल रूप कभी भी देखने को मिल सकता है.
Reporter- Subhash Rohishwal

