News in Brief

Munger: मुफसिल थाना के एएसआई का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. वीडियो में  एएसआई के शराब पीने की बात कही जा रही है. वहीं, खबर की पुष्टि करने की बाद दूसरा मामला सामने आया है. मामला बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे दो युवकों के चालान काटने को लेकर विवाद का है. इधर, एसपी ने कहा वायरल वीडियो (Viral Video) की हेडक्वार्टर डीएसपी जांच कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः Munger: पत्नी ने सरेआम कर दी पति की पिटाई, दहेज को लेकर हुआ था विवाद

दरअसल, जिले में तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है. जो मुफसिल थाना क्षेत्र के मोहली गांव का है. यहां कुछ लोग मुफसिल थाना में पदस्थापित एएसआई ओम प्रकाश से झगड़ा कर रहे है. वहीं, एएसआई से झगड़ा कर रहे युवक वीडियो में कह रहे हैं कि ‘ दो दिन पहले यही पुलिस पदाधिकारी ने पकड़ा था और युवक वीडियो में कह रहा है कि पुलिस पदाधिकारी शराब पीए हैं और अभी एसपी को फोन करते है’ 

हालांकि, जब इस मामले की जानकारी ली गई तो पता चला की मुफसिल थाना के एएसआई ओम प्रकाश मास्क फाइन का चलान लेकर गस्ती वाहन के साथ सुबह में गए थे. टीकाराम-मोहली सड़क के बीच दो युवक एक बाइक से बिना हेलमेट पहने  तेजी से जा रहे थे. बाइक को सामने से तेजी से भगाते देख युवक को पुलिस ने अपने वाहन से कुछ देर बाद पकड़ लिया. वहीं, बाइक सवार युवकों से कहा कि आपने हेलमेट नहीं पहना है इसलिए इसका चलान लगेगा. इधर, बाइक सवार युवक ने अपने आप को पुलिस का जवान बताया. इसके बाद एएसआई ने कहा की आपका चलान भरना ही पड़ेगा. इसी कम्र में बाइक सवार दोनों युवक गुस्सा हो गए. वहीं, पुलिस और दोनों युवकों के बीच बहस के बाद हाथापाई शुरू हो गई. मामला गरमाता देख आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए. 

साथ हीं, जब वायरल वीडियो के मामले में जिले के एसपी जगुनाथ जलारेड्डी से जानकरी ली तो उन्होंने कहा वायरल वीडियो में जिस तरह युवक कह रहा हैं कि एएसआई शराब पीये हुए है और एसपी को फोन कर रहा हूं, लेकिन ऐसा नहीं हैं. क्योंकि पुलिस पदाधिकारी शराब पीकर गांव में हरकत करते है तो ग्रामीणों तुरंत वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी को मौके वारदात पर बुलाते है. लेकिन युवकों ने ऐसा नहीं किया.

ये भी पढ़ेंः भागलपुर: पति के इलाज के दौरान वार्ड ब्वॉय ने पत्नी की इज्जत पर डाला था हाथ, हुआ गिरफ्तार

उन्होंने कहा इस मामले को लेकर हेडक्वाटर डीसीपी को जांच करने का आदेश दे दिया है और वह जांच कर रहे है. उन्होंने कहा जो युवक आरोप लगा रहे हैं उन्होंने अभी तक थाने में आवेदन नहीं दिया है. उन्होंने कहा मामले की जांच के बाद ही एएसआई के बयान पर पुलिस के साथ बदमाशी कर रहे युवकों पर प्रथामिकी दर्ज कराई जाएगी.

(इनपुट-प्रशांत कुमार)